ग्रामीणों ने ट्रांसफॉर्मर लगवाने की मांग की

Updated:
विज्ञापन
ग्रामीणों ने ट्रांसफॉर्मर लगवाने की मांग की

सारठ के असहना नैयाडीह में पसरा अंधेरा

विज्ञापन

सारठ बाजार. प्रखंड क्षेत्र की डिंडाकोली पंचायत स्थित असहना पंचायत भवन के पास लगा ट्रांसफॉर्मर जल जाने से पिछले एक सप्ताह से असहना, नैयाडीह और महापुर परिजन टोला अंधेरे में डूबे हुए हैं. भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति ठप रहने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बुधवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने सारठ अवसर प्रमंडल कार्यालय पहुंचकर सहायक अभियंता को आवेदन सौंपा और अविलंब नया ट्रांसफॉर्मर लगाने की मांग की. ग्रामीणों में संदीप पंडित, नवलकिशोर पंडित, संजय मंडल, आनंद पंडित, राजीव कुमार पंडित, कौशल पंडित समेत अन्य ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले गांव के सभा भवन के पास लगा ट्रांसफॉर्मर जल गया था, जिसके कारण लगभग 50 घरों में अंधेरा छाया हुआ है. ग्रामीणों ने कहा कि एक ओर भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित है, वहीं ट्रांसफॉर्मर खराब होने से समस्या और बढ़ गयी है. उन्होंने विभाग से शीघ्र ट्रांसफॉर्मर बदलने की मांग की है, ताकि गांव में बिजली आपूर्ति बहाल हो सके.

विज्ञापन
रामाकांत मिश्रा

लेखक के बारे में

By रामाकांत मिश्रा

15 फरवरी 2018 से प्रभात खबर में कार्य कर रहे है. लगातार आठ सालों से मेन स्ट्रीम की जर्निल्जम से जुड़े हैं. ग्रामीण स्तर की खबरों को बेहतर कवरेज देने का काम लगातार कर रहे हैं ताकि ग्रास रूट लेवल पर विकास लोगों तक पहुंच सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola