ePaper

बेटे को नौकरी से हटाने की धमकी देकर देवघर के एक व्यक्ति से आठ लाख की साइबर ठगी

Updated at : 25 Nov 2024 8:43 PM (IST)
विज्ञापन
बेटे को नौकरी से हटाने की धमकी देकर देवघर के एक व्यक्ति से आठ लाख की साइबर ठगी

नगर थानांतर्गत बंपास टाउन निवासी संतोष कुमार केसरी को अज्ञात मोबाइल धारक ने खुद को सीबीआइ अधिकारी बताते हुए कॉल किया और उसके बेटे को नौकरी से हटवाने की धमकी देते हुए अलग-अलग दो एकाउंट में आठ लाख रुपये ट्रांसफर कराकर साइबर ठगी कर ली.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, देवघर : नगर थानांतर्गत बंपास टाउन निवासी संतोष कुमार केसरी को अज्ञात मोबाइल धारक ने खुद को सीबीआइ अधिकारी बताते हुए कॉल किया और उसके बेटे को नौकरी से हटवाने की धमकी देते हुए अलग-अलग दो एकाउंट में आठ लाख रुपये ट्रांसफर कराकर साइबर ठगी कर ली. इस संबंध में पीड़ित संतोष शिकायत देने सोमवार दोपहर बाद साइबर थाना पहुंचे. साइबर थाने में आवेदन देकर उन्होंने मामले में कार्रवाई की मांग की. कहा है कि अज्ञात मोबाइल धारक ने सीबीआइ अधिकारी बनकर उनके मोबाइल पर 19 नवंबर को कॉल किया था. उसने बेटे को नौकरी से हटवाने की धमकी देते हुए आठ लाख रुपये की मांग की. डर के मारे संतोष ने उसे अपने दो अलग-अलग एकाउंट नंबर उपलब्ध करा दिया. पहले तो अज्ञात मोबाइल धारक को उसने रुपये दे पाने में असमर्थता जतायी, लेकिन बेटे को नौकरी से हटवाने की धमकी देने पर वह डर गये. इसके बाद ही उसे अपना दोनों एकाउंट नंबर उसे उपलब्ध कराते हुए सारा डिटेल्स भी दे दिया. उसके एक एकाउंट से छह लाख व दूसरे एकाउंट से अज्ञात मोबाइल धारक ने दो लाख रुपये की निकासी कर ली. मामले में अज्ञात मोबाइल धारक पर उसने कार्रवाई का आग्रह करते हुए ठगी की रकम वापस कराने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola