ePaper

क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच साउथ हाउस ने जीता

Updated at : 13 Jan 2026 7:16 PM (IST)
विज्ञापन
क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच साउथ हाउस ने जीता

मधुपुर के एक निजी स्कूल में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन

विज्ञापन

मधुपुर. शहर के कुंडु बंगला रोड स्थित मदर्स इंटरनेशनल एकेडमी परिसर में मंगलवार को इंटर हाउस गर्ल्स क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांचक फाइनल मैच साउथ हाउस व ईस्ट हाउस के बीच खेला गया. प्रतियोगिता दिवंगत हाजी हुसैन अंसारी की स्मृति में आयोजित किया गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ हाउस की टीम ने निर्धारित छह ओवर में 61 रन का लक्ष्य रखा. जवाबी पारी खेलने उतरी ईस्ट हाउस की टीम 57 रन पर ही सिमट गयी. विजेता व उपविजेता टीम की खिलाड़ियों को विद्यालय के निदेशक मनोज कुमार कलबलिया व विद्यालय ट्रस्टी सुषमा अग्रवाल ने प्रशस्ति पत्र व ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया. साउथ हाउस की मुस्कान कुमारी को गर्ल ऑफ द मैच का खिताब मिला. जबकि लकी यादव को गर्ल ऑफ द सीरीज घोषित किया गया. क्रिकेट प्रतियोगिता में मदर्स इंटरनेशनल एकेडमी की चार टीम ईस्ट हाउस, नॉर्थ हाउस, साउथ हाउस व वेस्ट हाउस शामिल थी. विद्यालय के निदेशक मनोज कलबलिया ने कहा कि दिवंगत हाजी हुसैन अंसारी की स्मृति में प्रथम गर्ल्स क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कहा कि गर्ल्स क्रिकेट प्रतियोगिता से छात्राओं को शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक मजबूती, आत्मविश्वास, टीमवर्क व नेतृत्व क्षमता का विकास होगा. खेल से करियर के नये अवसर मिलते है. छात्राओं को जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलता है. मौके पर दर्जनों अभिभावक व खेल प्रेमी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola