एमसीए फाइटर ने एमसीए वॉरियर को किया पराजित

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
एमसीए फाइटर ने एमसीए वॉरियर को किया पराजित

मधुपुर के बावनबीघा स्थित रेलवे टीटीसी मैदान में क्रिकेट मैच

विज्ञापन

मधुपुर. शहर के बावनबीघा स्थित रेलवे टीटीसी मैदान में क्रिकेट अकादमी द्वारा आयोजित समर कैंप का 9वां मैच सोमवार को एमसीए वॉरियर व एमसीए फाइटर के बीच खेला गया. एमसीए वॉरियर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 155 का स्कोर खड़ा किया. उनकी ओर वे शोभित ने 65 रन और ज़ैद ने 24 रन बनाए. फाइटर की ओर से शोएब व ओवैश ने 2-2 विकेट लिया. बारिश से प्रभावित रन चेज में एमसीए फाइटर ने 15 ओवरों में 4 विकेट पर 144 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया. सागर ने शानदार 68 रन व फैसल ने 18 रन बनाए. वॉरियर की ओर से शोभित और संदीप ने 2-2 विकेट लिया. शानदार पारी के लिए सागर को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार दिया गया. मैच के अंपायर हर्ष व मोबस्सिर व स्कोरर अभिनव थे. मौके पर मो. इमरान, बबलू, मधुगिरि पांडे समेत बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola