ePaper

बारिश से खदानों में उत्पादन प्रभावित, सड़कें हुई कीचड़मय

Updated at : 20 Mar 2025 8:31 PM (IST)
विज्ञापन
बारिश से खदानों में उत्पादन प्रभावित, सड़कें हुई कीचड़मय

चितरा कोलियरी से जामताड़ा रेलवे साइडिंग होने वाले कोयला ढुलाई में पहले दिनों तुलना में कम हुआ. इससे कोलियरी को नुकसान होने का अनुमान है

विज्ञापन

चितरा. प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को अचानक मौसम बदलने से दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रही. इससे जहां कोयला उत्पादन प्रभावित हुआ. वहीं अचानक पारा लुढ़क गया है. वहीं, बेमौसम बारिश से सड़कों पर पानी जमा हो गया. इसके कारण अचानक से लोगों को ठंड का महसूस होने लगा. मिली जानकारी के अनुसार पहले दिनों की तुलना में रोड सेल के तहत होने वाले कोयला ढुलाई भी प्रभावित हुआ. चितरा कोलियरी से जामताड़ा रेलवे साइडिंग होने वाले कोयला ढुलाई में पहले दिनों तुलना में कम हुआ. इससे कोलियरी को नुकसान होने का अनुमान है. इतना ही नहीं बारिश होने से कोलियरी की सड़कें कीचड़मय हो गयी. इससे कोयला कर्मियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. इसके अलावा प्रतिदिन कोयला लोड करने वाले कैजुअल मजदूरों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. बारिश के कारण सभी कैजुअल मजदूर कोयला लोड करने के लिए कोल डंप नहीं पहुंच पाए. इस संबंध में किसानों ने बताया कि इस बेमौसम बारिश से गर्मी मौसम के सब्जियों के अलावा गेहूं व सरसों के फसलों को नुकसान हुआ है. इस संबंध में कोलियरी के महाप्रबंधक एके आनंद ने कहा कि अचानक बारिश होने से कोयला उत्पादन प्रभावित हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJAY KUMAR RANA

लेखक के बारे में

By SANJAY KUMAR RANA

SANJAY KUMAR RANA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola