कोयला व्यवसायियों ने की जी-3 ग्रेड का कोयला उपलब्ध कराने की मांग

Updated:
विज्ञापन
कोयला व्यवसायियों ने की जी-3 ग्रेड का कोयला उपलब्ध कराने की मांग

चितरा में कोयला व्यवसायियों ने जताया विरोध

विज्ञापन

चितरा. एसपी माइंस चितरा कोलियरी के कोयला व्यवसायियों ने कोलियरी प्रबंधन से जी 3 ग्रेड का कोयला उपलब्ध कराने की मांग की. साथ ही कोलियरी प्रबंधन की ओर से जी 3 कोयला उपलब्ध नहीं कराये जाने से कोलियरी प्रबंधन के खिलाफ विरोध प्रकट किया. इस संबंध में कोयला व्यवसायी संघ के पप्पू भोक्ता व जेपी राय ने कहा कि हमलोग जी 3 ग्रेड का कोयला लेने के लिए बिडिंग करते हैं, लेकिन प्रबंधन की ओर से जी 3 कोयला नहीं देकर हमलोगों को जी 7 का कोयला उपलब्ध करा रही है. जिसका बाजार में मांग नहीं है. उन्होंने कहा कि हमलोग जी 3 ग्रेड का कोयला लेने के लिए कोयला बिडिंग करते हैं, लेकिन जी 3 कोयला देने में कोलियरी प्रबंधन नाकाम है. जिससे हमलोगों को काफी नुकसान हो रहा है. कहा कि अगर प्रबंधन को जी 7 का कोयला देना है तो जी 7 ग्रेड का कोयले का ही बिडिंग कराये. मौके पर ब्रह्मा भोक्ता, प्रीतम चौधरी, विनय पांडेय, बबलू सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
संजय कुमार राणा

लेखक के बारे में

By संजय कुमार राणा

2005 से प्रभात खबर में काम कर रहे हैं. सभी प्रकार का खबरों में रुचि है. खासकर विकासात्मक मुद्दों जिससे लोगों को अधिक से अधिक लाभ पहुंच सके. ऐसी पत्रकारिता को पसंद करते हैं. इसीलिए लगातार इस दिशा में ही अपनी रिपोर्टिंग करते रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola