श्री श्याम के जयकारों से गूंजा शहर, भक्तों ने पारंपरिक परिधान में निकाली निशान शोभा यात्रा

Published by : BALRAM Updated At : 27 Feb 2026 8:53 PM

विज्ञापन

मधुपुर : फागुन एकादशी पर श्याम उत्सव: निशान यात्रा निकली, संकीर्तन-फाग महोत्सव

विज्ञापन

मधुपुर. शहर के रामयश रोड स्थित राम मंदिर परिसर से शुक्रवार को श्री श्याम सेवा ट्रस्ट व श्री श्याम सेवक कल्याण संघ के संयुक्त तत्वावधान में भव्य निशान शोभायात्रा निकाली गयी. रंग-बिरंगे फूलों से सजे रथ में श्याम बाबा की सवारी और अन्य देवताओं की मनोहरि छवि के साथ मगन हो नाचते-गाते चल रहे महिला-पुरुष श्रद्धालु आकर्षण के केंद्र रहे. निशान शोभायात्रा में महिलाएं रंग-बिरंगे परिधान में व पुरुष पारंपरिक परिधान में श्याम बाबा का केसरिया दुपट्टा ओढ़े हुए थे. हाथों में निशान लिए श्याम भक्तों का यह कारवां श्रद्धा व उत्साह के साथ रामयश रोड स्थित श्री राम मंदिर ठाकुरबाड़ी प्रांगण से निकला व कुंडु बंगला स्थित श्री श्याम मंदिर में श्रद्धालुओं के द्वारा निशान को श्याम बाबा के चरणों में अर्पित किया गया. शोभायात्रा में मेरे सिर पे रख दे हाथ बाबा… हाथों में निशान हो सामने मेरे श्याम हो… आए हैं दिन फागन के आए हैं दिन नाचन के… आदि भजनों पर श्रद्धालु मगन हो चल रहे थे. श्याम बाबा को समर्पित भजन कीर्तन से माहौल श्याममय बना रहा. शोभा यात्रा के दौरान पूरे रास्ते भक्तों के लिए ठंडा पानी, शर्बत व फल आदि की व्यवस्था किया गया था. निशान शोभा यात्रा श्रीराम मंदिर ठाकुरबाड़ी से शुरू होकर काली मंदिर रोड, थाना रोड, गांधी चौक, हटिया रोड, सीताराम डालमिया पथ, महाराजा अग्रसेन चौक, भगत सिंह चौक होते हुए कुंडुबंगला स्थित श्री श्याम मंदिर पहुंचा और निशान अर्पित किया. मौके पर अनूप गुटगुटिया, रंजीत डालमिया, प्रकाश बथवाल, लोकनाथ खंडेलवाल, प्रदीप मोदी, राकेश गुटगुटिया, सोनी खंडेलवाल, कन्हैया लाल कन्नू, विक्की डालमिया, मनोज डालमिया, राजेश कलबलिया, राजेश कनोडिया, शेखर लक्ष्मीरामका, पप्पू मरोदिया, मनीषा डालमिया, नीलम डालमिया, कविता अग्रवाल, सुनीता खेड़िया, मीता गुटगुटिया, सरोज चमडिया, रोहित लछिरामका, सुमन गुटगुटिया, सुनीता भोपालपुरिया, सरोज गुटगुटिया, प्रकाश चमड़िया आदि मौजूद थे. हाइलार्ट्स : मेरे सिर पे रख दे हाथ बाबा…भजन पर झूमे श्रद्धालु निकाली गयी निशान यात्रा, श्री श्याम के जयकारे से गूंजा पूरा शहर

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola