लगान रशीद को अविलंब जमा करें रैयत : सीओ

Updated at : 10 Mar 2025 7:51 PM (IST)
विज्ञापन
लगान रशीद को अविलंब जमा करें रैयत : सीओ

सीओ ने ग्राम प्रधान मूल रैयतों के साथ की बैठक, दिये निर्देश

विज्ञापन

मारगोमुंडा. प्रखंड कार्यालय सभागार में सोमवार को सीओ शशि संदीप सोरेन की अध्यक्षता में ग्राम प्रधान मूल रैयतों के साथ बैठक हुई. बैठक में सीओ ने ग्राम प्रधान मूल रैयतों को निर्देश देते हुए कहा कि सरकारी ओर गोचर जमीन पर किये गये अतिक्रमण तुरंत रोक लगायें. सभी ग्राम प्रधान मूल रैयतों द्वारा प्राप्त किये गये भूमि लगान रशीद को बिना देर किए अंचल कार्यालय में जमा करें. साथ अपने क्षेत्रों में किए गए राजस्व वसूली को जमा करें. मौके पर अंचल निरीक्षक अवध पंडित, सहायक इकबाल हुसैन जलील हैदर, दीपक दे, सुखलाल शाह, मो.आसीन, अलाउद्दीन मियां, मकसूद खां आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola