सफाइ के बिना स्वस्थ समाज की नहीं की जा सकती कल्पना : सिटी मैनेजर

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
सफाइ के बिना स्वस्थ समाज की नहीं की जा सकती कल्पना : सिटी मैनेजर

विद्यालय में नप की ओर से चलाया गया स्वच्छता जागरुकता अभियान

विज्ञापन

मधुपुर. शहर के अंची देवी सर्राफ बालिका प्लस टू विद्यालय व मध्य विद्यालय नगर पालिका परिसर में शुक्रवार को नगर परिषद की ओर से स्वच्छता अपनाओ, बीमारी भगाओ अभियान को लेकर छात्रों के बीच जागरुकता अभियान चलाया गया. इस अवसर पर नप कर्मियों द्वारा छात्रों को सफाई रखने व अपने आसपास गंदगी नहीं फैलाने की जानकारी दी. सिटी मैनेजर सुभाष हेंब्रम ने बच्चों को बताया कि स्वस्थ समाज की कल्पना तभी की जा सकती है. जब तक अपने आसपास सफाई हो. इससे होने से गंभीर बीमारी होने का डर बना रहता है. मौके पर सफाई निरीक्षक आनंद पासवान, फील्ड सुपरवाइजर मिथुन प्रसाद रवानी, अमरजीत पासवान, सदन रावत, संजय कुमार, मनीष कुमार, अशफाक अंसारी, औरंगजेब अंसारी, भूपेंद्र भगत समेत शिक्षक व बच्चे मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola