बाल विवाह रोकने को लेकर चलाया जागरुकता अभियान
Published by : BALRAM Updated At : 09 May 2025 9:41 PM
बाल विवाह मुक्त भारत जागरुकता अभियान चलाया
मधुपुर. प्रखंड क्षेत्र के धमना में स्वयंसेवी संस्था आश्रय के तत्वावधान में बाल विवाह मुक्त भारत को लेकर के किशोरियों के साथ बैठक की. इसमें संस्था के शमा परवीन ने बाल विवाह मुक्त भारत को लेकर किशोरियों को जागरूक किया. बताया गया कि शादी तो करनी है पर अभी नहीं जब-तक 18 वर्ष नहीं हो ती है. अभी पढ़ने लिखने का उम्र है और अभी पढ़ाई-लिखाई पर ध्यान देना चाहिए. किशोरियों को शिक्षा के प्रति जागरुक किया गया. बताया कि कम उम्र में शादी होने से लड़कियां जल्दी मां बन जाती है और उसके स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है. घर का भी बोझ पड़ जाता है उसके खान-पान पर भी बुरा असर पड़ता है, जिससे उसकी सेहत पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है. किसी के माता-पिता उसकी शादी जबरन करवाता है तो आप इस नंबर 1098 पर इसकी सूचना तुरंत दें, जिससे शादी रोकी जा सके. मौके पर आसिया, तमन्ना, रोशनी समेत बड़ी संख्या में किशोरियां मौजूद थीं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










