Deoghar News : देवघर आयी दिल्ली की महिला के गले से चेन छिनतई

Updated:
विज्ञापन
Deoghar News : देवघर आयी दिल्ली की महिला के गले से चेन छिनतई

शहर में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं. नगर थाना क्षेत्र के बरमसिया इलाके में सब्जी खरीद रही एक महिला से दिनदहाड़े चेन छिनतई की घटना हुई.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, देवघर : शहर में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं. नगर थाना क्षेत्र के बरमसिया इलाके में सब्जी खरीद रही एक महिला से दिनदहाड़े चेन छिनतई की घटना हुई. चेन छिनतई की यह वारदात दिल्ली निवासी बबीता महापात्रा के साथ हुई, जो इन दिनों अपने भाई के घर देवघर आयी है. अज्ञात बदमाशों के खिलाफ उन्होंने नगर थाने में प्राथमिकी भी दर्ज करा दी है. जानकारी के मुताबिक, 21 जून को बबीता बरमसिया स्थित अपने भाई के घर से सत्संग गयी थी. उनके साथ उनकी मां भी थी. सत्संग से लौटते समय वे बरमसिया स्थित एक आभूषण दुकान के सामने सब्जी खरीदने के लिए रूकी. इस दौरान जब उनकी मां सब्जी खरीद रही थी, बबीता अपने मोबाइल पर किसी से बात कर रही थी, तभी अचानक बाइक सवार दो युवक, जो हेलमेट पहने हुए थे. तेजी से आये और उनके गले से सोने की चेन झपट कर फरार हो गये. घटना इतनी तेजी से हुई कि बबीता कुछ समझ पातीं उससे पहले ही दोनों अपराधी आंखों से ओझल हो चुके थे. घटना के प्रत्यक्षदर्शी स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों बदमाश काफी तेज गति से बाइक चला रहे थे और सुनसान मौके का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया. पीड़िता ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी है, लेकिन पुलिस कई दिन बीतने के बाद भी मामले में कोई सुराग नहीं खोज सकी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
आशीष कुंदन

लेखक के बारे में

By आशीष कुंदन

आशीष कुंदन 26 वर्षों से हिंदी पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर, देवघर में वरीय संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं. इसके पूर्व हिंदुस्तान, आज सहित कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं. वर्ष 2012 से वे प्रभात खबर, देवघर में क्राइम बीट की खबरों को तथ्यपरक व प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. पत्रकारिता करते हुए उन्होंने वर्ष 2015 में नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी से बीजेएमसी की डिग्री ली. साइबर अपराध और नशे की गिरफ्त में फंसते युवाओं पर लिखी गयी उनकी एक्सक्लूसिव सीरीज स्टोरी ने न सिर्फ व्यापक चर्चा बटोरी, बल्कि संबंधित मामलों में कार्रवाई भी हुई. सधी हुई लेखन शैली, जमीनी रिपोर्टिंग और विश्वसनीय खबरों के लिए वे पत्रकारिता जगत में एक अलग पहचान रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola