पोषण ट्रैकर एप से लाभार्थियों का शत-प्रतिशत करें सत्यापन : सीडीपीओ
Published by : BALRAM Updated At : 24 May 2025 8:07 PM
सीडीपीओ ने सेविकाओं के साथ की मासिक समीक्षात्मक बैठक
मधुपुर. प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय सभागार में शनिवार को सीडीपीओ नीतू कुमारी ने आंगनबाड़ी सेविकाओं के साथ मासिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की. बैठक में उन्होंने शत प्रतिशत बच्चों का पोषण ट्रैकर एप द्वारा ऑनलाइन अपडेट करने के साथ लाभुकों का फेस कैप्चर करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सभी लाभार्थियों की दैनिक उपस्थिति दर्ज व शून्य से 6 वर्ष के सभी बच्चों का हाइट और वजन कर पोषण ट्रैकर द्वारा ऑनलाइन अपडेट रखें. उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र समय पर संचालन करने व साफ सफाई रखने का भी निर्देश दिया. लाभार्थियों का भौतिक सत्यापन ऑनलाइन माध्यम से किया जायेगा. कहा कि सभी सेविकाओं को इस प्रक्रिया में दक्ष बनाने के लिए सेक्टर वाइज प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है, ताकि लाभार्थियों की पहचान और चयन में किसी प्रकार की समस्या न हो. कहा कि सभी सेविकाओं को इस तकनीक का सही उपयोग करें. किसी तरह की परेशानी और दिक्कत हो तो वे कार्यालय आकर जानकारी ले सकते हैं. मौके पर पर्यवेक्षिका प्रियंका कुमारी, अगनी बेक, सालंती हेंब्रम, निवेदिता नटराजन समेत दर्जनों आंगनबाड़ी सेविकाएं मौजूद थे. ————- सीडीपीओ ने सेविकाओं के साथ की मासिक समीक्षात्मक बैठक
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










