घरेलू विवाद मे मारपीट और छिनतई का मामला दर्ज, पुलिस मामले की जांच पड़तल में जुटी

sarath, करमाटांड थाना क्षेत्र के देवराबाड़ी की महिला ने सारठ थाना में ब्याही गयी बेटी के ससुराल वोलों पर मारपीट करने और सोने की चेन छीनने का आरोप लगाया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.deoghar
सारठ बाजार. जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र देवसबाड़ी गांव निवासी बसंती देवी ने सारठ थाना क्षेत्र के झगराही गांव निवासी समधी हरगौरी मंडल, समधन बेरमा देवी के विरुद्ध मारपीट कर घायल करने और सोने का मंगलसूत्र छीनने का आरोप लगाया है. घटना को लेकर बसंती देवी ने सारठ थाने में मामला दर्ज कराया है. दर्ज प्राथमिकी में उल्लेख है कि बीते 15 जून को बेटी शिल्पा ओर दामाद रंजन मंडल के बीच विवाद होने की सूचना मिलने पर समझौता करने अपने पति हीरालाल मंडल के साथ झगराही गांव आये थे. बताया कि 16 जून को दोनों के बीच समझौता कराने के बाद वापस जाने के क्रम में समधी ओर समधन ने गाली गलौज कर लोहे के रड से पति को मारकर घायल कर दिया. बसंती देवी ने बताया कि बीच बचाव करने गये तो आरोपियों ने मेरे साथ भी मिलकर मारपीट कर गले से सोने का मंगलसूत्र छीन लिया. वहीं हो-हल्ला करने पर ग्रामीण जमा हुए और ग्रामीणों के सहयोग से पति का इलाज कराने के लिए अस्पताल ले गये. पति का इलाज कराने के बाद थाने में मामला दर्ज करा कर न्याय की गुहार लगायी. इधर पुलिस मामले दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




