किशनगंज में घरेलू गैस हुआ महंगा, आज से सिलेंडर के लिए चुकाने होंगे इतने ज्यादा पैसे

Updated:
विज्ञापन
किशनगंज में घरेलू गैस हुआ महंगा, आज से सिलेंडर के लिए चुकाने होंगे इतने ज्यादा पैसे

सांकेतिक तस्वीर

LPG Price Hike: आम आदमी की कमर तोड़ने में तेल कंपनियों ने कोई कसर नहीं छोड़ी है. एक तरफ आसमान छूती महंगाई और दूसरी तरफ रसोई गैस की कीमतों में यह बेतहाशा बढ़ोतरी. अब गरीब और मध्यम वर्ग के सामने संकट खड़ा हो गया है कि आखिर घर का बजट संभाले तो कैसे संभाले…”

विज्ञापन

किशनगंज से बच्छराज नखत की रिपोर्ट.

LPG Price Hike: घरेलू रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए एक बार फिर महंगाई भरी खबर सामने आई है. इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने 7 जून 2026 से घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की नई दरें लागू कर दी हैं. नई कीमतों के बाद आम लोगों की रसोई का बजट प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है. खासकर मध्यम वर्ग और निम्न आय वर्ग के परिवारों के लिए यह बढ़ोतरी अतिरिक्त आर्थिक बोझ लेकर आई है. गैस एजेंसियों में नई दरें लागू होते ही उपभोक्ताओं के बीच इसकी चर्चा शुरू हो गई है.

अब इतना महंगा हुआ घरेलू गैस सिलेंडर

नई दर सूची के अनुसार सारिता इंडेन एजेंसी में 14.2 किलोग्राम घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़कर 1043.50 रुपये हो गई है. वहीं 5 किलोग्राम घरेलू गैस सिलेंडर के लिए अब 388.50 रुपये चुकाने होंगे. इसके अलावा 10 किलोग्राम कंपोजिट सिलेंडर 753.50 रुपये में उपलब्ध होगा. एजेंसी की ओर से जारी नई कीमतें तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं.

गैस बुकिंग कराने वाले उपभोक्ताओं को अब नई दरों के अनुसार भुगतान करना होगा. इससे पहले बुकिंग कराने वालों और नई बुकिंग करने वालों के बीच भी कीमतों को लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है.

महंगाई के बीच बढ़ा घरेलू खर्च का दबाव

पहले से खाद्य पदार्थों, सब्जियों और रोजमर्रा की जरूरत की चीजों की कीमतों में बढ़ोतरी का असर झेल रहे परिवारों के लिए एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़ना चिंता का विषय बन गया है. कई उपभोक्ताओं का कहना है कि घरेलू बजट पहले ही दबाव में है और गैस के दाम बढ़ने से मासिक खर्च का संतुलन और बिगड़ सकता है.

गृहिणियों का मानना है कि रसोई गैस हर परिवार की बुनियादी जरूरत है. ऐसे में कीमतों में मामूली वृद्धि भी सीधे घरेलू खर्च को प्रभावित करती है.

क्यों बदलती रहती हैं गैस की कीमतें?

एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में समय-समय पर संशोधन किया जाता है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और गैस की कीमतों, परिवहन लागत और अन्य आर्थिक कारकों के आधार पर दरों में बदलाव होता है. यही वजह है कि घरेलू गैस उपभोक्ताओं को समय-समय पर नई दरों का सामना करना पड़ता है.

फिलहाल नई कीमतों के लागू होने के बाद किशनगंज समेत आसपास के क्षेत्रों में उपभोक्ताओं के बीच महंगाई और बढ़ते घरेलू खर्च को लेकर चर्चा तेज हो गई है. आने वाले दिनों में इसका असर परिवारों के मासिक बजट पर साफ दिखाई दे सकता है

Also Read: बिहार में महंगाई का नया झटका, घरेलू गैस सिलेंडर 29 रुपये महंगा

विज्ञापन
प्रत्युष प्रशांत

लेखक के बारे में

By प्रत्युष प्रशांत

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन