ePaper

डीसी व एसपी की सयुंक्त अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित

Updated at : 17 Jan 2026 9:21 PM (IST)
विज्ञापन
डीसी व एसपी की सयुंक्त अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित

मधुपुर के लालगढ़ में दो गुटों हुए हिंसक झड़प का मामला

विज्ञापन

मधुपुर. शहर के लालगढ़ के धोबी टोला में धार्मिक स्थल के जीर्णोद्धार को लेकर दो गुटों के बीच हुए हिंसक झड़प मामले में प्रशासन ने महत्वपूर्ण पहल करते हुए शनिवार को उपयुक्त नमन प्रियेश लकड़ा व पुलिस अधीक्षक सौरव की संयुक्त अध्यक्षता में मधुपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई, जिसमें लालगढ़ के दोनों समुदायों के लोगों ने बारी-बारी से अपनी बातों को अधिकारियों के समक्ष रखा. मौके पर उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने कहा कि सरकार प्रत्येक नागरिक को सुरक्षा मुहैया कराने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है. प्रशासन गलत काम करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है. फिर भी अगर किसी को कोई परेशानी है तो वो सीधा संपर्क डीसी और एसपी से कर सकते हैं. उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि अफवाहों से दूर रहे व शांति बनाये रखने में जिला प्रशासन का सहयोग करें. कहा कि प्रशासन के साथ सिविल सोसायटी और आप सभी का सहयोग अत्यंत आवश्यक है. ताकि मधुपुर में अमन चैन बरकरार रहे. उन्होंने कहा कि देश का नागरिक होने के नाते सभी की जिम्मेदारी व जवाबदेही बनती है कि नियमों का पालन करें. उन्होंने युवा वर्ग से विशेष रूप से सोशल मीडिया का सही और सकारात्मक तरीके से इस्तेमाल करते हुए अपने भविष्य पर ध्यान देने को कहा. शांति समिति के सदस्यों और दोनों समुदायों के स्थानीय लोगों को आपस में मिलजुल कर बैठक करने की बात कही. ताकि अफवाहों को रोका जा सके और शांति बहाल की जा सके. बैठक में पुलिस अधीक्षक सौरभ ने कहा कि लालगढ़ में रहने वाले सभी लोग एक परिवार की तरह हैं. इसे समझने की आवश्यकता है, ताकि सौहार्द बना रहे. कहा कि साथ ही जो दोषी है या माहौल खराब करने का प्रयास किया तो कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जायेगी. साथ ही सोशल मीडिया पर गलत और भ्रामक या झूठी खबर पोस्ट या शेयर करने वालों को चिह्नित करते हुए उनपर भी पुलिस के द्वारा कार्रवाई कर रही है. उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार डीजे का उपयोग पर पूर्णतः रोक है. सभी से भी आग्रह है त्योहार के दौरान डीजे का उपयोग नहीं करें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई के साथ एफआइआर की जायेगी. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर पुलिस जांच शुरू कर दिया है. कोई भी व्यक्ति किसी प्रकार का भड़काऊ बयान भ्रामक न्यूज पोस्ट करेगा और उसे शेयर करेगा तो उन्हें बक्शा नहीं जायेगा. इस दौरान दोनों पक्षों से कमेटी बनाकर आपस में समझौता करने के लिए समय दिया गया है, जिस पर दोनों पक्ष सहमत हुए है. मौके पर एसडीओ मधुपुर राजीव कुमार, बीडीओ मधुपुर अजय कुमार दास, अंचलाधिकारी मधुपुर यामुन रविदास, नगर प्रशासक सुरेंद्र किस्कू, अरविंद कुमार, पूर्व प्रखंड प्रमुख सुबह चंद्र सिंह, फैयाज केसर, जियाउल हक उर्फ टार्जन, चैंबर ऑफ कॉमर्स के महासचिव हेमंत नारायण सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष रवि रवानी, अशोक कुमार गोंड, मुशर्रफ, फेकू, लालगढ़ मस्जिद कमेटी के सदर के अलावा लालगढ़ मोहल्ले के धोबी टोला निवासी आदि मौजूद थे. हाइलार्ट्स : सांप्रदायिक सौहार्द बनाये रखना व अफवाहों पर रोक लगाने में सभी की भूमिका महत्वपूर्ण : उपायुक्त सोशल मीडिया पर गलत या भ्रामक सूचना प्रसारित करने वालों पर पुलिस कर रही है कार्रवाई : एसपी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola