महिला समेत चार पर मारपीट का मामला दर्ज
Published by : BALRAM Updated At : 03 May 2025 8:58 PM
मधुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुम्हार टोली भेड़वा का मामला
मधुपुर. थाना क्षेत्र अंतर्गत कुम्हार टोली भेड़वा निवासी गुड्डू विश्वकर्मा ने मोहल्ले के ही सुरेश राजवार, प्रकाश राजवार, शुभम राजवार और सुरेश राजवार की पत्नी पर मारपीट कर जख्मी करने का मामला थाना में दर्ज कराया है. गुड्डू ने सुरेश राजवार पर अपने घर में शराब, गांजा, ताड़ी बिक्री करने का आरोप लगाया है. उन्होंने बताया है कि सुरेश उससे 200 रुपये पाता था. जब घर आ रहा तो सुरेश गाली-गलौज करते हुए नामजद आरोपियों के साथ घटना को अंजाम दिया. पुलिस से कहा कि नामजद आरोपी काफी दबंग किस्म के हैं. सभी ने जानलेवा धमकी भी दी. पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










