मधुपुर से लापता युवती को पुलिस ने रांची से किया बरामद

Updated at : 12 Jan 2025 7:58 PM (IST)
विज्ञापन
मधुपुर से लापता युवती को पुलिस ने रांची से किया बरामद

मधुपुर के एक मोहल्ले से पिछले तीन दिनों से लापता एक 21 वर्षीय युवती को पुलिस ने रांची से बरामद कर लिया है. पुलिस की टेक्निकल सेल की मदद से युवती को बरामद किया है. पूछताछ में युवती ने पुलिस को बताया कि वह घर से भाग कर रांची पहुंची.

विज्ञापन

मधुपुर. शहर के एक मोहल्ले से पिछले तीन दिनों से लापता एक 21 वर्षीय युवती को पुलिस ने रांची से बरामद कर लिया है. पुलिस की टेक्निकल सेल की मदद से युवती को बरामद किया है. पूछताछ में युवती ने पुलिस को बताया कि वह घर से भाग कर रांची पहुंची. वहां एक पेइंग गेस्ट के रूप में किराये के मकान लिया. उसने वहां प्राइवेट काम भी खोज लिया था. वह पहले राजस्थान के कोटा में नीट की तैयारी कर रही थी. वहां पर उसकी तबीयत खराब हो जाने के कारण व घर चली आई थी. घर पर उसे शादी करने के लिए दबाव बना रहे थे. इसलिए वह भाग कर रांची चली गयी. इधर, लड़की के लापता होने पर घर वालों ने मधुपुर थाना में गुमशुदगी की शिकायत की थी. परिजनों ने पुलिस को बताया था कि कोई युवक उसे बहला-फुसला कर भाग कर ले गया है. पुलिस का कहना है कि युवती बरामद हो गयी है. जांच में प्रेम प्रसंग का कोई मामला सामने नहीं आया है. इसके बाद भी पुलिस लड़की और उसके घरवालों से पूछताछ की जा रही है. इसके बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई होगी. ———————— मधुपुर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले का मामला

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola