पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख ने मखदूम बाबा के मजार पर की चादरपोशी, मांगी अमन-चैन की दुआ
Published by : MITHILESH SINHA Updated At : 03 Apr 2026 10:29 PM
सारठ : पूर्व मंत्री ने सौहार्द और भाईचारे को बनाए रखने का किया आह्वान
सारठ. प्रखंड क्षेत्र में चल रहे छह दिवसीय उर्स मेले के अंतिम दिन जरमुंडी के पूर्व विधायक एवं पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख मखदूम बाबा के मजार पर चादरपोशी करने पहुंचे. इस अवसर पर उन्होंने मजार पर चादरपोशी कर झारखंड समेत क्षेत्रवासियों के अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी. मेला कमेटी के सदस्यों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. चादरपोशी के बाद मेला कार्यालय के मंच से उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए आपसी सौहार्द और भाईचारे को बनाए रखने का आह्वान किया. साथ ही उन्होंने घमंड, द्वेष और नकारात्मक भावनाओं का त्याग करने का संदेश देते हुए मखदूम बाबा की भक्ति में लीन होने की बात कही. पत्रलेख ने लोगों से आपस में सहयोग करते हुए समाज और व्यक्तिगत जीवन में आगे बढ़ने का भी आग्रह किया. इस अवसर पर उनके साथ बीस सूत्री अध्यक्ष इस्तियाक मिर्जा, थाना प्रभारी दीपक कुमार साह, मेले में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी मोहन महरा, हेमंत हितेषी, मनुवर आलम, धर्मेंद्र कुमार, शालिग्राम मंडल, विक्रम सिंह, अमन आनंद सहित दर्जनों अन्य लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










