ब्रह्माकुमारी संस्थान ने दिया तनावमुक्त जीवन जीने का टिप्स

मधुपुर: महाविद्यालय में तनाव व नशा मुक्ति पर ब्रह्माकुमारीज का जागरूकता सेमिनार
मधुपुर. महाविद्यालय सभागार में बुधवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय एक अंतरराष्ट्रीय सामाजिक आध्यात्मिक व नैतिक शिक्षण संस्थान के तत्वावधान में तनाव व नशा मुक्ति के संबंध में सेमिनार आयोजित किया गया. सेमिनार में छात्र-छात्राओं को तनाव मुक्त जीवन जीने के लिए मेडिटेशन से संबंधित प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी. इस दौरान कोलकाता से आये महेश भाई, सरिता बहन, अविनाश भाई, प्रीति बहन व अनुराधा बहन ने विस्तार से जानकारी दी. कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ रत्नाकर भारती ने विद्यार्थियों को जीवन में तनाव एवं नशा से मुक्त रहने के लिए योग व ध्यान करने पर बल देने को कहा. उन्होंने कहा कि आज के भाग दौड़ की इस जिंदगी में थोड़ा समय अपने आप को देने से मेडिटेशन करने से मन शांत होता है और अध्ययन में काफी मदद मिलती है. ब्रह्मकुमारीज संस्थान के अतिथियों के द्वारा तनाव से मुक्त रहने के लिए कई तरीके बताया गया. मौके पर डॉ रंजीत कुमार, डॉ अनीता हुआ हेंब्रम, महेंद्र एक्का, प्रेम रोशन एक्का, फोदो सोरेन, डॉ अश्विनी कुमार, डॉ उत्तम कुमार शुक्ला, होरेन हांसदा, रंजीत कुमार प्रसाद, आशुतोष कुमार, अनूप लाल सोरेन, डॉ यतेंद्र प्रसाद झा, संगीता कुमारी, मनीषा कुमारी, अनसूया कुमारी, डॉ मनीषा मधु बिलुंग, डॉ श्वेता सहदेव, पूनम कुजूर आदि मौजूद थे. हाइलार्ट्स : ध्यान से ही संभव है शांत और सफल जीवन: डॉ रत्नाकर भारती नशा मुक्ति को लेकर कॉलेज में सेमिनार आयोजित
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










