जनसमस्याओं को लेकर भाजपा का धरना-प्रदर्शन नौ को

Published by : BALRAM Updated At : 06 May 2026 8:52 PM

विज्ञापन

करौं : पाथरोल स्थित संस्कार भवन में हुई भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक

विज्ञापन

करौं. पाथरोल स्थित संस्कार भवन में भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक मंडल अध्यक्ष कृष्ण पोद्दार की अध्यक्षता में हुई. बैठक में संगठन विस्तार, नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान व आगामी आंदोलनों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गयी. बैठक के प्रथम चरण में नवनियुक्त मंडल पदाधिकारियों का अभिनंदन किया गया. सभी पदाधिकारियों को गमछा पहनाकर सम्मानित किया गया. वहीं, जिलाध्यक्ष सचिन रवानी ने बधाई देते हुए कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को समर्पण भाव से कार्य करते हुए जन-जन तक पहुंचना होगा. बैठक के दौरान वक्ताओं ने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है. साथ ही पेयजल की समस्या गंभीर बनी हुई है, जबकि प्रशासनिक उदासीनता के कारण खराब पड़े चापानलों की मरम्मत तक नहीं हो पा रही है. इन्हीं सभी मुद्दों को लेकर भाजपा ने आंदोलन का बिगुल फूंकते हुए आगामी 9 मई को डीसी आवास घेराव करने का निर्णय लिया है. मंडल अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे बड़ी संख्या में इस एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन में शामिल होकर सरकार को जगाने का काम करेंगे. मौके पर कार्यक्रम प्रभारी श्याम देव चौधरी, पूर्व जिप सदस्य बलबीर राय, संतोष कुमार शाह, गुड्डू कुमार भोक्ता, नंदलाल तिवारी, हरि किशोर पांडे, मदन चक्रवर्ती, दिलीप पाठक, कामेश्वर यादव, श्याम सुंदर मंडल, बबिता देवी, मनु पोद्दार, दिलीप मंडल, सूरजभान यादव, महेश्वर भोक्ता, संदीप मेहरा, शिबू मंडल, पहलू पंडित समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola