किसानों को कृषि ऋण की दी गयी जानकारी
Published by : BALRAM Updated At : 06 May 2026 9:07 PM
मधुपुर: किसानों को कृषि ऋण से जोड़ने पर एलडीएम ने दिया आश्वासन
मारगोमुंडा. प्रखंड कृषि कार्यालय में बुधवार को एलडीएम देवघर आनंद मोहन की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई, जिसमें क्षेत्र के किसानों ने भाग लिया. मौके पर एलडीएम ने बताया कि समय आधारित कृषि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किसानों को समय समय पर सरकार की ओर से कृषि ऋण उपलब्ध कराई जाती है, जिससे किसानों को समय आधारित फसल उपजाने में सहूलियत हो सके. कहा कि किसान खेती की उपज बढ़ाने के साथ उपज से आमदनी बढ़ाने के लिए इच्छुक किसान कृषि पदाधिकारी, बीटीसी, किसान मित्र के माध्यम से आवेदन देकर कृषि ऋण का लाभ उठा सकते हैं. वहीं किसानों ने एलडीएम को बताया कि समय समय पर कृषि ऋण के आवेदन दिया जाता है, लेकिन बैंकों की मनमानी रवैया के कारण आवेदन सालों साल लंबित रह जाता है और किसान थक हार कर बैंक का चक्कर लगाना छोड़ देते है. इस संबंध में एलडीएम ने किसानों को आश्वस्त किया कि इसके लिए अलग से बैंकों को निर्देश जारी किया जायेगा. मौके पर कृषि पदाधिकारी अमित कुमार शर्मा, बीपीएम सह बीडब्ल्यूओ विवेक कुमार भारती, उमेश यादव, सोमनाथ गांगुली समेत महिला किसान मौजूद थे. हाइलार्ट्स : एलडीएम ने किसानों के साथ की बैठक बैंकों की मनमानी पर किसानों ने उठायी समस्या, एलडीएम ने दिया भरोसा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










