मधुपुर में जोरिया किनारे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से सनसनी

Author Shailesh
Updated:
विज्ञापन

लापता युवक का शव बरामद, इलाके में फैली दहशत

विज्ञापन

मधुपुर. थाना क्षेत्र के आमतल्ला भेड़वा स्थित जोरिया के किनारे से बुधवार को एक युवक का शव बरामद किया गया है. मृतक की पहचान बेलपाड़ा के इमाम कॉलोनी निवासी अलाउद्दीन अंसारी के पुत्र अमन अंसारी (27) के रूप में हुई है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि सुबह जोरिया के पास कुछ लोगों की शव पर नजर पड़ी. देखते ही देखते घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गया. इसके बाद घटना की सूचना मधुपुर पुलिस को दी गयी. सूचना पाकर थाना के इंस्पेक्टर इंचार्ज एसके गुप्ता समेत पुलिस बल पहुंची और मामले की छानबीन प्रारंभ किया. बताया जाता है कि युवक के सिर व चेहरे पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं. पुलिस प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जता रही है. वहीं, पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की. इसके बाद शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल देवघर भेज दिया. काफी मशक्कत के बाद भी दिनभर शव की पहचान नहीं हो पायी. इस बीच शाम को बेलपाड़ा से आधा दर्जन लोग थाना पहुंचे और युवक की फोटो समेत कपड़ा व चप्पल देखकर उसकी पहचान अमन अंसारी के रूप में की गयी है. इस दौरान अमन के पिता अलाउद्दीन व भाई भी थाना पहुंचे थे. उसके पिता ने अमन की हत्या किये जाने की आशंका व्यक्त किया है. उन्होंने बताया कि अमन पिछले मंगलवार दोपहर करीब 11 बजे घर से निकला था. उसके बाद से ही वह लापता था. बताया कि वह लॉड सिन्हा रोड स्थित एक गैराज में काम करता था. जबकि अमन के पिता फेरी का काम करते हैं. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. घटना को लेकर मृतक के पिता का बयान दर्ज किया जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

हाइलार्ट्स : अमन अंसारी की संदिग्ध मौत, सिर पर चोट के निशान

घर से निकला युवक लौटा नहीं, नदी किनारे मिला शव

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola