भाजपा प्रदेश अध्यक्ष 24 को आयेंगे मधुपुर

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष 24 को आयेंगे मधुपुर

मधुपुर के राजबाड़ी रोड के सुभाष चौक के पास भाजपाइयों ने की बैठक

विज्ञापन

मधुपुर. शहर के राजबाड़ी रोड के सुभाष चौक के निकट एक सभागार में रविवार को मधुपुर विधानसभा के भाजपा मंडल अध्यक्ष और महामंत्रियों की बैठक हुई. बताया गया कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू के 24 जनवरी को आगमन की तैयारी के उद्देश्य से किया गया. बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी कार्यकर्ता उनका भव्य स्वागत करेंगे. तत्पश्चात उनको प्रखंड के भिरखीबाद मोड़ से सैकड़ों मोटरसाइकिल के साथ जुलूस की शक्ल में देवघर सम्मान समारोह कार्यक्रम तक जायेंगे. उनके आगमन पर स्वागत की तैयारी को लेकर जगह-जगह पर तोरण द्वार के निर्माण पर चर्चा हुई, जिसमें मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष सचिन रवानी, जिला महामंत्री पप्पू यादव, पूर्व नप अध्यक्ष संजय यादव, भाजपा नगर अध्यक्ष रवि रवानी, अशोक गोंड, सत्यनारायण रवानी, नकुल रवानी, मधुपुर ग्रामीण अध्यक्ष महेंद्र भोक्ता, दिलीप यादव, मनोहर चौधरी, परमेश्वर मंडल, मोहन मंडल, गोपी बर्मन, संतोष शर्मा आदि मौजूद थे. हाइलार्ट्स : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम की तैयारी को लेकर बैठक मधुपुर के राजबाड़ी रोड के सुभाष चौक के पास भाजपाइयों ने की बैठक

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola