पालोजोरी : भाजपा का धरना-प्रदर्शन, सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप

Updated:
विज्ञापन
पालोजोरी : भाजपा का धरना-प्रदर्शन, सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप

भाजपा ने किसानों की समस्याओं और प्रशासनिक विफलताओं को लेकर सरकार पर किया तीखा हमला

विज्ञापन

पालोजोरी. जन समस्याओं और उनके समाधान की मांग को लेकर भाजपा ने मंगलवार को ब्लॉक के समक्ष एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया. कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व कृषि मंत्री सह भाजपा नेता रणधीर कुमार सिंह ने किया. धरने में राज्य की झामुमो सरकार पर विभिन्न मुद्दों को लेकर तीखा हमला बोला गया. रणधीर सिंह ने आरोप लगाया कि सरकार किसानों को धान का उचित समर्थन मूल्य देने में विफल रही है, और जो भुगतान किया गया है वह भी समय पर नहीं मिल रहा है. उन्होंने कहा कि किसानों को समय पर खाद और बीज उपलब्ध नहीं कराये जा रहे हैं, जिससे कृषि काम प्रभावित हो रहा है और किसान गंभीर परेशानियों का सामना कर रहे हैं. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आंधी-तूफान से प्रभावित किसानों को अब तक मुआवजा नहीं दिया गया है. पूर्व मंत्री ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि क्षेत्र के 32 बालू घाटों को व्यावसायिक उपयोग के लिए दे दिया गया है, जिससे स्थानीय लोगों के सामने निर्माण सामग्री की कमी की समस्या उत्पन्न होगी. उन्होंने पालोजोरी प्रखंड व अंचल में बीडीओ और सीओ की नियुक्ति न होने को प्रशासनिक विफलता बताया और जल्द पदस्थापन की मांग की. इसके साथ ही उन्होंने कथित भ्रष्टाचार, संविदा कर्मियों के स्थायीकरण, मनरेगा योजनाओं में अनियमितता की जांच और अन्य 25 सूत्री मांगों को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो भाजपा राज्यव्यापी उग्र आंदोलन करेगी. मौके पर भाजपा प्रखंड अध्यक्ष प्रभाकर कुमार हालदार उर्फ पिंटू हालदार के अलावे त्रिवेणी मंडल, संतोष साह, विक्की भगत, पूर्ण चंद्र मंडल, राजु मंडल, दशरथ पंडित, नवीन कुमार सिंह, अशोक भंडारी, श्यामल मित्रा, सुनील दास, दिलीप कुमार रूज, मनोरंजन महतो, लुकमान मियां, रोशन कुमार साह, सुशिल साधु, सुनील दास आदि मौजूद थे. — पालोजोरी अंचल प्रशासन के माध्यम से राज्यपाल के नाम 25 सूत्री मांग पत्र सौंपा किसान विरोधी नीतियों व भ्रष्टाचार व अन्य मुद्दों पर सरकार के खिलाफ की नारेबाजी पूरा देश भगवामय हो गया है, अब झारखंड की बारी है : पूर्व कृषि मंत्री रणधीर कुमार सिंह पूर्व मंत्री रणधीर कुमार सिंह ने झारखंड सरकार को आड़े हाथों लेते हुए राज्य की वर्तमान सरकार को हर मोर्चा पर बताया विफल

विज्ञापन
उदय कांत सिंह

लेखक के बारे में

By उदय कांत सिंह

प्रभात खबर में 2015 से जुड़े हैं. अंचल की पत्रकारिता करते हैं. ग्रामीणों की समस्याओं और विकासात्मक पत्रकारिता करते हैं. ग्रासरूट लेवल के जनहित के मुद्दों को उठाते रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola