सम्राट चौधरी के सीएम बनने पर भाजपाइयों ने बांटी मिठाई

Updated:
विज्ञापन
सम्राट चौधरी के सीएम बनने पर भाजपाइयों ने बांटी मिठाई

सोनारायठाढ़ी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

विज्ञापन

सोनारायठाढ़ी. सोनारायठाढ़ी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सम्राट चौधरी को बिहार का मुख्यमंत्री बनाये जाने की सूचना पर मिठाई बांटकर खुशी मनायी. इस दौरान सोनारायठाढ़ी मंडल अध्यक्ष रामनारायण राय, पूर्व मंडल अध्यक्ष गोपाल साह, महामंत्री सुमित कुमार राय, आशीष यादव, संजय पांडे, बबलू मंडल, हरेंद्र राणा, मुरली ठाकुर, पप्पू पांडे, राजेंद्र यादव, जमाल अंसारी, पिंकू वर्मा, सूर्यनारायण सिंह, शुकर महतो समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे. मौके पर मंडल अध्यक्ष रामनारायण राय ने कहा कि एनडीए की सरकार से बिहार में विकास हो रहा है और युवाओं के लिए नौकरी, सड़क तथा रोजगार के क्षेत्र में कार्य किया जा रहा है. कार्यकर्ताओं ने सम्राट चौधरी के 34वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने की बात कही.

विज्ञापन
Laxman Choudhary

लेखक के बारे में

By Laxman Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन