बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचे बिहार के उपमुख्यमंत्री, की पूजा-अर्चना

देवघर में बाबा की पूजा करने जाते बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी (बीच में). फोटो: प्रभात खबर
Deoghar News: बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने बाबा बैद्यनाथ धाम में पूजा-अर्चना कर राज्य की समृद्धि की कामना की. शराबबंदी पर सरकार का रुख स्पष्ट करते हुए उन्होंने श्रावणी मेले को पर्यटन से जोड़ने की योजना की जानकारी भी दी. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.
देवघर से संजीत मंडल की रिपोर्ट
Deoghar News: बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी शनिवार को बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचे. मंदिर पहुंचने पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उन्हें सीधे गर्भगृह तक ले जाया गया, जहां उन्होंने भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की और राज्य व देश की सुख-समृद्धि की कामना की. पूजा के बाद उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा बैद्यनाथ मनोकामना लिंग हैं और उनकी कृपा से ही उन्हें उपमुख्यमंत्री का पद प्राप्त हुआ है. उन्होंने कहा कि बाबा ही तय करते हैं कि किसे कौन सा दायित्व मिलेगा और वही सबकी मुराद पूरी करते हैं.
शराबबंदी पर सरकार का रुख स्पष्ट
शराबबंदी के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि वर्तमान सरकार में इस नीति में कोई बदलाव नहीं होगा और इसे पूर्ववत जारी रखा जायेगा. पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि इस बार जनता बदलाव के मूड में है और राज्य में बड़ा राजनीतिक परिवर्तन देखने को मिल सकता है.
इसे भी पढ़ें: झारखंड को मलेरिया मुक्त बनाने का संकल्प, बेहतर काम करने वाले कर्मचारियों को मिला सम्मान
श्रावणी मेला को पर्यटन से जोड़ने की योजना
श्रावणी मेले के संदर्भ में उन्होंने कहा कि सुल्तानगंज से जल लेकर देवघर पहुंचने वाले कांवरियों की सुविधा को देखते हुए बिहार और झारखंड में इस पूरे मार्ग और क्षेत्र को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव मिल सके.
इसे भी पढ़ें: Water Crisis: रांची में गहराया जल संकट, धुर्वा में बूंद-बूंद पानी को तरस रहे 1 लाख लोग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By KumarVishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




