महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से पंचायतें बन रहीं सशक्त : दिनेश

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से पंचायतें बन रहीं सशक्त : दिनेश

मधुपुर: महिलाओं की भागीदारी: पंचायत विकास की नयी दिशा

विज्ञापन

मधुपुर. प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत सचिवालय में शनिवार को राष्ट्रीय पंचायत दिवस को लेकर बैठक आयोजित की गयी. बैठक में पंचायत के समग्र विकास, पारदर्शिता व जनभागीदारी को लेकर विचार विमर्श किया गया. इस अवसर पर मुखिया दिनेश कुमार, मोजस्मा खातुन, मरियम टुडू, मुकेश कुमार, सीमा देवी, अजमेरी खातून व ललन मिश्रा आदि मुखिया ने पंचायत को तेजी से विकसित करने के लिए ठोस योजनाओं पर जोर दिया. उन्होंने यह भी घोषणा की कि अब हर महीने को नियमित मासिक बैठक आयोजित की जायेगी, जिससे योजनाओं की समीक्षा और समस्याओं का समाधान समय पर हो सके. मुखियाओं ने महिला सशक्तीकरण पर विशेष जोर देते हुए कहा कि अधिक से अधिक महिलाओं को आगे आकर पंचायत की गतिविधियों में भाग लेना चाहिए. उन्होंने महिलाओं की भागीदारी को पंचायत के विकास की मजबूत नींव बताया. कहा कि सरकारी योजनाओं का सही लाभ उठाने के लिए पंचायत की भूमिका को समझना बेहद जरूरी है. मौके पर जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने पंचायत के विकास और बेहतर भविष्य के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया. हाइलार्ट्स : राष्ट्रीय पंचायत दिवस पर बैठक आयोजित

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola