लंबे इंतजार के बाद चितरा डीएवी को मिली पांच नयी बसें

Published by :SANJAY KUMAR RANA
Published at :25 Apr 2026 9:23 PM (IST)
विज्ञापन
लंबे इंतजार के बाद चितरा डीएवी को मिली पांच नयी बसें

सारठ विधायक उदय शंकर सिंहने किया उद्घाटन

विज्ञापन

चितरा. एसपी माइंस चितरा कोलियरी स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल को लंबे इंतजार के बाद शनिवार को पांच नयी बसें मिल गयीं. बसों के मिलने से छात्र-छात्राओं और अभिभावकों में खुशी का माहौल देखा गया. इस अवसर पर स्कूल प्रांगण में बसों के परिचालन को लेकर एक समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय विधायक का स्वागत कर की गयी, जहां कोलियरी महाप्रबंधक मदन मोहन कुमार ने उन्हें पुष्प गुच्छ और अंगवस्त्र भेंट किया. इसके बाद सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित किया गया. नयी बसों का शुभारंभ विधायक द्वारा नारियल फोड़कर किया गया. कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन, शिक्षक, अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर संसाधनों का विकास अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने बताया कि नयी बसों के शुरू होने से दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों को सुविधा मिलेगी और उनकी सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी. उन्होंने यह भी कहा कि कई महीनों तक बस सेवा बंद रहने से विद्यार्थियों और अभिभावकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. अब सभी समस्याओं का समाधान कर लिया गया है। उन्होंने राजनीति करने वालों पर निशाना साधते हुए कहा कि लोगों को परेशान कर राजनीति नहीं करनी चाहिए. वहीं महाप्रबंधक मदन मोहन कुमार ने कहा कि शिक्षा के साथ बुनियादी सुविधाओं का विकास समाज के लिए जरूरी है. स्कूल प्रबंधन ने बताया कि बसों के रूट तय कर दिए गए हैं और सोमवार से नियमित संचालन शुरू होगा. मौके पर मंच संचालन रजनीश कुमार सिंह, आर के तिवारी, नवीन कुमार, अर्चना सिंह, आकांक्षा कुमारी, पंकज कुमार, पी के सुमन के अलावा एपीएम आशीष मिश्रा, निशांत कुमार, मजदूर नेता योगेश राय, पप्पू भोक्ता, बिक्की भोक्ता, मुखिया महादेव सिंह, गौरव भोक्ता, अरविंद भोक्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
SANJAY KUMAR RANA

लेखक के बारे में

By SANJAY KUMAR RANA

SANJAY KUMAR RANA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola