ग्रामसभा में जल जीवन मिशन की दी गयी जानकारी

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
ग्रामसभा में जल जीवन मिशन की दी गयी जानकारी

मारगोमुंडा के पट्टाजोरी में प्रशिक्षण शिविर आयोजित

विज्ञापन

मारगोमुंडा. प्रखंड क्षेत्र के पट्टाजोरी स्थित राजीव गांधी बुनियादी प्रशिक्षण भवन में प्रेरणा भारती के संभवा कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्राम सभा की निगरानी में भूमिका को मजबूत करना तथा जल जीवन मिशन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों का प्रसार करना था. इस दौरान प्रशिक्षक के रूप में माया देवी, कविता सोरेन, आफताब आलम और कार्यक्रम समन्वयक अरुण कुमार निर्झर ने प्रतिभागियों को जल के महत्व, जल जीवन मिशन के उद्देश्य, उसकी प्रक्रिया और वर्तमान स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी दी. साथ ही उन्होंने जल जीवन मिशन की वेबसाइट के माध्यम से पंचायत स्तर पर जल से संबंधित सूचनाएं एकत्रित करने की विधि भी समझायी. प्रशिक्षण में केस स्टडी के जरिए जल जीवन मिशन के निगरानी संकेतकों की पहचान करने और जवाबदेही अभियान की रूपरेखा पर चर्चा की गयी. पंचायती राज व्यवस्था में ग्राम सभा के महत्व, योजनाओं की निगरानी में उसकी भूमिका तथा ग्राम पंचायत विकास योजना पोर्टल से जानकारी प्राप्त करने के तरीकों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला गया. इसके अलावा मेरी पंचायत एप के माध्यम से ग्राम पंचायत विकास योजना से जुड़ी सूचनाएं देखने और क्षेत्र सत्यापन करने की प्रक्रिया की जानकारी दी गयी. केस स्टडी के माध्यम से निगरानी संकेतकों की पहचान करने और क्षेत्र सत्यापन प्रपत्र भरने की विधि भी साझा की गयी. शिविर में विभिन्न गांवों से आये ग्रामीणों ने सक्रिय भागीदारी निभायी और प्रशिक्षण का लाभ उठाया. हाइलार्ट्स : मारगोमुंडा के पट्टाजोरी में प्रशिक्षण शिविर आयोजित .

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola