जनगणना कर्मियों के बीच जनगणना किट का वितरण, बीएलबीसी बैठक आयोजित

Published by : LAXMAN CHOUDHARY Updated At : 19 May 2026 9:39 PM

विज्ञापन

जनगणना कर्मियों के बीच जनगणना किट का वितरण

विज्ञापन

सोनारायठाढ़ी. प्रखंड में मंगलवार को बीडीओ नीलम कुमारी द्वारा सभी जनगणना कर्मियों के बीच जनगणना किट का वितरण किया गया. इस अवसर पर बीडीओ ने कर्मियों को जनगणना कार्य से संबंधित आवश्यक जानकारी दी. उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि मकान की संख्या समेत सभी आवश्यक सूचनाएं सावधानीपूर्वक और पूरी तरह दर्ज की जायें, जिससे गणना प्रक्रिया में किसी प्रकार की जानकारी छूट न जाये. इसी क्रम में प्रखंड स्तरीय बैंकर्स कमेटी (बीएलबीसी) की बैठक भी आयोजित की गयी, जिसमें प्रखंड के सभी पदाधिकारी एवं बैंक कर्मी उपस्थित रहे. बैठक में विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गयी. इसमें जरूरतमंद किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत समय पर ऋण उपलब्ध कराने, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को स्वरोजगार के लिए ऋण सुविधा सुनिश्चित करने, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं अबुआ आवास योजना को समय पर पूर्ण करने तथा मनरेगा के अंतर्गत लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने जैसे विषयों पर चर्चा की गयी. मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी सुशील कुमार झा, कौशल कुमार राय, भूषण मंडल, अभिषेक आनंद, मिथुन कुमार सहित सभी संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे.

विज्ञापन
LAXMAN CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By LAXMAN CHOUDHARY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola