बीडीओ और कार्यपालक अभियंता ने योजनाओं का किया भौतिक सत्यापन

Updated:
विज्ञापन
बीडीओ और कार्यपालक अभियंता ने योजनाओं का किया भौतिक सत्यापन

सारठ : बीडीओ ने पंचायत सचिव को नियमित चेकिंग करने का निर्देश

विज्ञापन

सारठ. जिले के वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर सोमवार को बीडीओ चंदन कुमार सिंह और स्पेशल डिवीजन के कार्यपालक अभियंता दिवाकर चौधरी डीएमएफटी से निर्मित सात योजना का स्थल स्थलीय निरीक्षण किया. इस दौरान पदाधिकारियों ने बगड़बरा पंचायत के नगड़ो बढ़ी टोला से गोरवाडीह तक मेटल रोड निर्माण, मझलाडीह के ठुठासिमर में घाट निर्माण, ठाढ़ी के बरमसिया में घाट निर्माण, कुकराहा पंचायत के हजारी नावाडीह में घाट निर्माण, शिमला पंचायत के पहरीडीह पोखरा से सुग्गापहाड़ी तक मेटल रोड निर्माण, पलमा के खेरबोनि में सभा भवन निर्माण, कुकराहा पंचायत के लुटिया में पीसीसी पथ निर्माण योजनाओं का जायजा लिया. वहीं, बीडीओ ने आंगनबाड़ी केंद्र बगड़बरा और भथरिया केंद्रों में बच्चों की कम उपस्थिति को लेकर सेविका को फटकार लगाते हुए बच्चों की उपस्थिति को लेकर माता समिति के साथ अभिभावकों से मिलकर उन्हें नियमित केंद्र भेजने का निर्देश दिया. साथ ही बीडीओ ने पंचायत सचिव को नियमित चेकिंग करने का निर्देश दिया. हाइलार्ट्स : आंगनबाड़ी सेविकाओं को लगायी फटकार, उपस्थिति बढ़ाने का निर्देश डीएमएफटी से निर्मित सात योजनाओं का बीडीओ ओर कार्यपालक अभियंता ने किया स्थलीय निरीक्षण

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
मिथिलेश सिन्हा

लेखक के बारे में

By मिथिलेश सिन्हा

2001 से प्रभात खबर से जुड़ कर जनहित से जुड़ी पत्रकारिता कर रहे हैं. विकास, लोगों की समस्या, शिक्षा, स्वास्थ्य और क्राइम से जुड़ी खबरों पर बेहतर कवरेज करते रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola