सारवां : मंईयां सम्मान योजना का जल्द करें सर्वे

Edited by LILANAND JHA
Updated:
विज्ञापन

सारवां में बीडीओ ने बीएलओ के साथ की बैठक

विज्ञापन

सारवां. प्रखंड सभागार में शुक्रवार को मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के सत्यापन को लेकर बीएलओ की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता बीडीओ रजनीश कुमार ने की. बैठक में बीडीओ ने आंगनवाड़ी केंद्रों की सेविका को निर्देश देते हुए कहा कि मंईयां योजना के वैसे लाभुक जिनको सम्मान योजना की राशि मिली है, लेकिन बंद हो गयी है और जिनकाे किसी कारण से लाभ नहीं मिल पा रहा है की सूची के अनुसार घर-घर जाकर सत्यापन करें, जिससे योग्य और अयोग्य लाभुकों का चयन किया जा सके. उन्होंने कहा सर्वे के बाद एक सप्ताह के अंदर पंचायत में कैंप लगाकर सभी लाभुकों का इ-केवाईसी फॉर्म भरवाया जायेगा व संबंधित बैंकों को उपलब्ध कराया जायेगा. साथ ही उन्होंने कहा कि योजना के लाभुकों का आधार सीडिंग के साथ अन्य दस्तावेजों का भी सत्यापन करें. उन्होंने कहा कि वैसे लागू जिनका बैंक खाता आधार से नहीं जुड़ा है या फिर जिन लोगों के खाता में मंईयांं सम्मान योजना की राशि नहीं जा पा रही है, उनकी सूची तैयार करें. साथ ही कहा वैसे लाभुक जिनका खाता आधार से नहीं जुड़ा है. जल्द से जल्द अपने बैंक खाते को आधार सीडिंग करायें, जिससे सम्मान योजना की राशि उनके खाते में उपलब्ध कराई जा सके. बैठक में सेविकाओं को प्रपत्र उपलब्ध कराया गया. वहीं, बीडीओ ने बताया प्रखंड में कुल 19619 लाभार्थी हैं, जिनमें से 5010 डिस्कंटीन्यू है. वहीं, 1208 का डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) नहीं है, जिनका एक सप्ताह के अंदर सत्यापन करना है. मौके पर कृषि पदाधिकारी विजय कुमार देव, प्रभारी बीपीआरओ दिलीप कुमार राय, पर्यवेक्षिका स्नेह लता कुमारी, अनिता कुमारी, सुनीता कुमारी, सेविका गीता कुमारी सिंह, प्रमिला यादव, आशा देवी, निभा देवी, रेणु कुमारी, प्रेमलता देवी, मीना कुमारी, सुमित्रा वर्मा, माधुरी देवी, सीमा कुमारी, माला यादव, रेखा देवी, उर्मिला देवी, विभा कुमारी, सुभद्रा देवी, बबिता देवी, शाहिना परवीन, पूनम देवी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
LILANAND JHA

लेखक के बारे में

By LILANAND JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola