deoghar news : बगैर राशन कार्ड वाले निगम के सफाई कर्मियों का भी बनेगा आयुष्मान कार्ड

Published by : Sanjeev Mishra Updated At : 24 Apr 2025 7:08 PM

विज्ञापन

नगर निगम के सफाई कर्मियों का आयुष्मान कार्ड बनाया जायेगा. इसके लिए कर्मियों को राशन कार्ड की आवश्यकता नहीं होगी.

विज्ञापन

संवाददाता, देवघर : नगर निगम के सफाई कर्मियों का आयुष्मान कार्ड बनाया जायेगा. इसके लिए कर्मियों को राशन कार्ड की आवश्यकता नहीं होगी. दरअसल, नियमानुसार आयुष्मान कार्ड उसी को देने का प्रावधान है, जिनके पास राशन कार्ड है. अब बिना राशन कार्ड के भी आयुष्मान कार्ड देने का प्रावधान किया गया है. ये व्यवस्था सभों के लिए नहीं है, इसमें केवल नगर निकाय एवं नगर निगम के अंतर्गत कार्यरत वैसे कर्मी आयेंगे, जो सफाई व्यवस्था के काम में लगे हैं. यानी वैसे कर्मचारी जो कचरा उठाव व सफाई के काम में लगे हैं उन्हें यह विशेष सुविधा दी जा रही है. इससे नगर निगम के अंतर्गत 60 सफाई कर्मियों को इसका सीधे लाभ मिलेगा. जिसके पास राशन कार्ड पहले से है, उनका तो आयुष्मान बनेगा ही, साथ ही राशन कार्ड नहीं रहने वालों का भी आयुष्मान कार्ड बनाया जायेगा. यह सरकार के नमस्ते पोर्टल के माध्यम से किया जायेगा. इसके लिए मुख्यालय से सभी नगर निगम व नगर निकाय के अधिकारी को आदेश दिया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र के सभी सफाई कर्मियों को आयुष्मान योजना से लैस कर विभाग को सूचित करें. इस मामले में नगर प्रबंधक सतीश कुमार दास निगम डीपो पहुंचकर कर्मियों का आयुष्मान कार्ड बनाने में जुट गये हैं. कहते हैं नगर प्रबंधक सरकार का निर्देश है कि निगम के अंतर्गत सभी सफाई कर्मियों का आयुष्मान कार्ड हो, चाहे उसके पास राशन कार्ड हो या नहीं. जिसके पास राशन कार्ड नहीं है उसका आयुष्मान कार्ड सरकार के द्वारा अप्रुव नमस्ते पोर्टल के माध्यम से बनेगा. यह सुविधा निगम के अंतर्गत या फिर निकाय के अंतर्गत सफाई कर्मियों के लिए होगी. सतीश कुमार दास, नगर प्रबंधक

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjeev Mishra

लेखक के बारे में

By Sanjeev Mishra

Sanjeev Mishra is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola