ePaper

मॉक ड्रिल कर आग से बचाव की दी जानकारी

Updated at : 20 May 2025 10:53 PM (IST)
विज्ञापन
मॉक ड्रिल कर आग से बचाव की दी जानकारी

अग्निशमन विभाग ने चलाया जागरुकता अभियान

विज्ञापन

मधुपुर. शहर के पथलचपटी स्थित पेट्रोल पंप में मंगलवार को अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत अग्निशमन विभाग ने जागरुकता अभियान चलाया. इस दौरान पेट्रोल पंप में कर्मियों को आग से बचाव व अग्निशमन के उपयोग के संबंध में जानकारी दी. इस अवसर पर अग्निशमन पदाधिकारी कालेश्वर पासवान ने कहा कि सभी ज्वलंतशील स्थान जिनमें पेट्रोल पंप, अस्पताल, रसोई गैस सेंटर, होटल आदि के संचालकों से अपने-अपने प्रतिष्ठान पर फायर सेफ्टी रखे जाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि अगर किसी कारणवश प्रतिष्ठान में आग लग जाती है तो उसे किस प्रकार काबू पायेंगे व किस प्रकार उसे बुझा पायेंगे. इसके लिए उपस्थित लोगो को जानकारी दी गयी. लोगों को समझाया कि आग लगने से तत्काल कैसे काबू पाया जा सकता है. उन्होंने घर या दुकान में आवश्यक फायर फाइटिंग क्यूब उपकरण की भी पर्याप्त व्यवस्था रखने की बात कही. अग्निशमन सेवा सप्ताह के दौरान शॉर्ट सर्किट से लगी आग के कारणों व उससे बचाव पर जानकारी दी. घरों, दुकानों, होटलों के लोगों के बीच बिजली से उत्पन्न होने वाली आग से बचाव के लिए मॉक ड्रिल कराया जाता है. ————- अग्निशमन विभाग ने चलाया जागरुकता अभियान

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola