छिन्नमस्तिका काली मंदिर में धूमधाम से हुई आद्रा पूजा

Updated:
विज्ञापन
छिन्नमस्तिका काली मंदिर में धूमधाम से हुई आद्रा पूजा

छिन्नमस्तिका काली मंदिर में किया गया आद्रा पूजा, खीर प्रसाद किया वितरण

विज्ञापन

चितरा. एसपी माइंस चितरा कोलियरी स्थित प्रसिद्ध छिन्नमस्तिका काली मंदिर में प्रत्येक वर्ष की भांति इस साल भी ग्रामीणों ने आद्रा पूजा की. वहीं, अहले सुबह से पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालु मंदिर पहुंचने लगे और विधिवत रूप से माता की आराधना की. वहीं, पुजारी ध्रुव तिवारी ने मंत्रोच्चार के साथ विभिन्न सामग्रियों का अर्पण कर पूजन कराया. साथ ही खीर प्रसाद का भोग लगाया. तीर्थ-पुरोहितों को खीर प्रसाद का भोजन कराया गया. इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद वितरण किया गया. मौके पर विवेकानारायण देव, सत्यनारायण राय, पप्पू भोक्ता, अरुण पांडेय, नित्यानंद तिवारी, मनोज तिवारी, जटा शंकर तिवारी, अमित मिश्रा, राजकमल भोक्ता, अनुरुद्ध महतो, अवधेश महतो, नवल भोक्ता आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjay Kumar Rana

लेखक के बारे में

By Sanjay Kumar Rana

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola