पालोजोरी में मासूम की हत्या मामले में प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन
पालोजोरी में मासूम की हत्या मामले में प्राथमिकी दर्ज

मोबाइल मैसेज देखने के बाद मासूम की हत्या का आरोप, पालोजोरी थाना में मामला दर्ज

विज्ञापन

पालोजोरी. थाना क्षेत्र के बरदडुबा गांव में एक वर्षीय मासूम की मौत को लेकर गंभीर आरोप सामने आया है. मृतक बच्चे के पिता करीम अंसारी ने अपनी पत्नी मुस्कान खातून पर अपने ही एक वर्षीय पुत्र की हत्या का आरोप लगाते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इस संबंध में पालोजोरी थाना में कांड संख्या 27/2026, दिनांक 18 अप्रैल 2026 के तहत मामला दर्ज किया गया है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार करीम अंसारी, पिता सरफुद्दीन अंसारी ने बताया कि उसका विवाह करीब चार वर्ष पूर्व सगराजोर पंचायत के गोबराबांध गांव निवासी मजीद मियां की पुत्री मुस्कान खातून से हुआ था. इस दंपती के दो बच्चे हैं. पिछले छह–सात महीनों से पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद और मनमुटाव चल रहा था. मामले को सुलझाने के लिए स्थानीय समाज के लोगों द्वारा पंचायत भी की गयी थी, जिसमें पत्नी को परिवार के साथ मिलकर रहने की सलाह दी गयी थी. शिकायत के अनुसार, इसके बावजूद पत्नी का व्यवहार संदिग्ध बना रहा और वह मोबाइल फोन के जरिये अन्य लोगों से बातचीत करती रही. 18 अप्रैल को दोपहर करीब 1 बजे जब करीम अंसारी घर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि उनकी पत्नी के मोबाइल पर किसी युवक का एक संदेश आया हुआ है. इसपर जब उन्होंने पत्नी से पूछताछ की तो कथित तौर पर वह कमरे में चली गयी और वहां अपने एक वर्षीय पुत्र का गला दबाकर हत्या कर दी. प्राथमिकी में यह भी उल्लेख किया गया है कि घटना के समय बच्चे की दादी और पंचायत के मुखिया भी घर में मौजूद थे. आरोप है कि महिला ने अपने कथित प्रेमी के उकसावे पर इस वारदात को अंजाम दिया, जो उसे पति और बच्चों को हटाकर उसके साथ रहने के लिए प्रेरित करता था. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और रविवार को मृत बच्चे का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया. घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. हाइलाट्स्: पत्नी पर अन्य युवक के साथ के साथ प्रेम प्रसंग की बात भी कही

मोबाइल मैसेज देखने के बाद मासूम की हत्या का आरोप, पालोजोरी थाना में मामला दर्ज

विज्ञापन
उदय कांत सिंह

लेखक के बारे में

By उदय कांत सिंह

प्रभात खबर में 2015 से जुड़े हैं. अंचल की पत्रकारिता करते हैं. ग्रामीणों की समस्याओं और विकासात्मक पत्रकारिता करते हैं. ग्रासरूट लेवल के जनहित के मुद्दों को उठाते रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola