पोषण ट्रैकर में शत प्रतिशत फेस कैप्चरिंग, आभार व अपार आईडी पूर्ण कराने पर विशेष जोर

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
पोषण ट्रैकर में शत प्रतिशत फेस कैप्चरिंग, आभार व अपार आईडी पूर्ण कराने पर विशेष जोर

मधुपुर सीडीपीओ कार्यालय में की बैठक

विज्ञापन

मधुपुर. प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय सभागार में बुधवार को सेक्टर 3 व 4 की आंगनबाड़ी सेविकाओं के साथ पर्यवेक्षिका निवेदिता नटराजन ने मासिक एमपीआर की समीक्षात्मक बैठक की. बैठक में उन्होंने पोषण ट्रैकर के माध्यम से शत प्रतिशत फेस कैप्चरिंग सुनिश्चित करने, आभार व अपार आईडी पूर्ण कराने पर विशेष जोर दिया. इस दौरान सेविकाओं ने फेस कैप्चरिंग में आ रही समस्याओं जैसे आधार से लिंक मोबाइल न होना, ओटीपी प्राप्त करने में कठिनाई आदि से अवगत कराया गया. वहीं, पर्यवेक्षिका ने कहा कि ऐसी सभी लाभुकों की सूची तैयार कर कार्यालय में शीघ्र जमा करें, ताकि समस्याओं का समाधान कराया जा सके. उन्होंने मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी प्रोत्साहन योजना व विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी. साथ ही लाभुकों से आवेदन के साथ आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, आधार से लिंक बैंक पासबुक व राशन कार्ड की छायाप्रति अनिवार्य रूप से प्राप्त करें. कहा कि यह भी सुनिश्चित करें कि लाभुक झारखंड राज्य के निवासी हो. बैठक में बेहतर आंगनबाड़ी संचालन के लिए आवश्यक सुझाव दिया गया. कहा कि केंद्र भवन, पेयजल एवं शौचालय से संबंधित समस्याओं की रिपोर्ट विभाग को भेंजे. उन्होंने सेविकाओं को समय पर केंद्र खोलने, स्वच्छता बनाये रखने व बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने का निर्देश दिया. मौके पर दर्जनों आंगनबाड़ी सेविका मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola