बच्चों के खेल के विवाद में हुई मारपीट, महिला समेत चार घायल

Edited by BALRAM
Updated:
विज्ञापन

पाथरोल में बच्चों की खेल में दो पड़ोसी के बीच विवाद व मारपीट का मामला सामने आया

विज्ञापन

मधुपुर. पाथरोल में बच्चों की खेल में दो पड़ोसी के बीच विवाद व मारपीट का मामला सामने आया है. घटना में बच्चें व महिला समेत चार लोग घायल हो गया. मामला थाना पहुंचने पर पुलिस घायल सागर शेख (6 ), नौशाद शेख, रहमत शेख आदि को पुलिस इलाज के अस्पताल भेजा है. इस घटना को लेकर जख्मी नौशाद शेख ने पुलिस को बताया कि उनका भतीजा घर के बाहर खेल रहा था. खेलने के दौरान वह पड़ोसी के घर चला गया. थोड़ी देर बाद वह रोते हुए उसके घर से निकला. बच्चों की मां ने पड़ोसी के घर जाकर पूछा कि बच्चों को क्यों मारा है. इसी बात को लेकर पड़ोसी के द्वारा गाली-गलौज किये जाने लगा. उनके भाई ने जब पूछा कितने उतावले होकर गाली-गलौज क्यों कर रहे हो. इस पर सिराज शेख, एनाउल शेख, जाकीर शेख, याकूब शेख समेत इनकी घर की महिलाएं लाठी, रॉड से मारपीट करने लगे. इस दौरान दोनों गुटों में जमकर पत्थर बाजी भी हुई. बताया कि मारपीट के दौरान पॉकेट से पैसे भी निकाल लिया इधर दूसरा पक्ष द्वारा घटना को लेकर थाना में आवेदन देने की सूचना नहीं मिली है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola