पुलिस खंगाल रही अपराधियों की कुंडली

Updated:
विज्ञापन

सीओ सह बीडीओ से मांगा गया है संदिग्ध युवकों का पारिवारिक स्टेटस तीन गांवों के दर्जनों संदिग्धों की तैयार की जा रही प्रोफाइल एक जून को गिरफ्तार किये गये थे दो साइबर क्राइम के आरोपित शामिल था पंद्रह साल का एक नाबालिग दोनों ने किया था कई लोगों के नाम का खुलासा सारठ : सारठ […]

विज्ञापन

सीओ सह बीडीओ से मांगा गया है संदिग्ध युवकों का पारिवारिक स्टेटस

तीन गांवों के दर्जनों संदिग्धों की तैयार की जा रही प्रोफाइल
एक जून को गिरफ्तार किये गये थे दो साइबर क्राइम के आरोपित
शामिल था पंद्रह साल का एक नाबालिग
दोनों ने किया था कई लोगों के नाम का खुलासा
सारठ : सारठ पुलिस ने साइबर अपराध में संलिप्त तीन गांवों के दर्जनों संदिग्धों की प्रोफाइल तैयार करने मे जुट गयी है. इसको लेकर सारठ पुलिस ने बीडीओ सह सीओ कार्यालय को पत्र लिखा है. जिसमें थाना क्षेत्र के रानीबांध, नयाखरना एवं जमुनीयाटांड गांव के दर्जनों युवकों के पारिवारिक स्टेटस की जानकारी मांगी है. जिसमें बिंदुवार कहा गया है कि उक्त परिवारों की पांच वर्ष पूर्व आर्थिक स्थिति कैसी थी, कौन-कौन से परिवार बीपीएल श्रेणी में आते हैं,
उनके मकान पक्के थे या कच्चे आदि समेत कई बिंदुओं पर पत्र लिखा गया है. शीघ्र ही जानकारी मांगी गयी है. बताते चलें कि एक जून को सारठ थाना क्षेत्र के नयाखरना गांव से साइबर आरोपी संतोष मेहरा एवं एक नाबालिग को गिरफ्तार किया गया था. जिसमें पुलिस के समक्ष आरोपितों ने स्वीकार किया था कि वे लोग साइबर अपराध में लिप्त हैं. उन्होंने आसपास के दर्जनों युवकों के नाम का पुलिस के समक्ष खुलासा भी किया था जो उनके साथ साइबर अपराध में लगे हैं. आरोपितों ने स्वीकार किया था कि वे एटीएम ऑफिसर बनकर लोगों से उनके डेबिट कार्ड का नंबर व पिन मांग लेते हैं. उसके बाद ऑनलाइन खरीदारी कर उनके खाते के पैसे उड़ा लेते हैं.
कहते हैं थाना प्रभारी
थाना प्रभारी एनडी राय ने बताया कि रानीबांध, नयाखरना एंव जमुनीटांड के लगभग पांच दर्जन युवाओं का नाम पकड़े गये आरोपियों से पूछताछ मे आया है. जिनके द्वारा एटीएम ऑफिसर बन कर ठगी का कार्य करते हैं. इन युवाओं की घरेलू स्थिति की जानकारी जुटायी जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola