कृषि मंत्री ने लिया स्टेडियम निर्माण का जायजा

Updated:
विज्ञापन

संवेदक को प्रावधान के अनुरूप समय से निर्माण कार्य को पूर्ण करने का दिया निर्देश पालोजोरी : रविवार को कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने पालोजोरी ब्लॉक मैदान पहुंचकर स्टेडियम निर्माण कार्य का जायजा लिया. इस क्रम में उन्होंने संवेदक को निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय पर पूरा करने का निर्देश दिया. कृषि […]

विज्ञापन

संवेदक को प्रावधान के अनुरूप समय से निर्माण कार्य को पूर्ण करने का दिया निर्देश

पालोजोरी : रविवार को कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने पालोजोरी ब्लॉक मैदान पहुंचकर स्टेडियम निर्माण कार्य का जायजा लिया. इस क्रम में उन्होंने संवेदक को निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय पर पूरा करने का निर्देश दिया. कृषि मंत्री के प्रयास से पालोजोरी के एवरग्रीन मैदान में स्टेडियम का निर्माण हो रहा है. पूर्व में इस स्टेडियम का निर्माण जोरोपहाड़ी नाग मंदिर के पास हो रहा था. जमीन विवाद के कारण वहां निर्माण रुक गया था. स्टेडियम निर्माण से यहां के खिलाड़ियों व लोगों में हर्ष है.
रविवार को मंत्री के साथ बीडीओ विकास कुमार राय, जेइ अशोक महथा, विष्णु राय, चंदन सिंह, उपेन्द्र मंडल, विनोद राउत, प्रदीप भगत, मनोज सिंह, अखिलेश गुप्ता, दीपक भगत, सुशील साधु, जयप्रकाश भंडारी, टुना सिंह, कटकी साह, पप्पू साह, प्रदीप साह, उपेन्द्र साह सहित दर्जनों लोग मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola