29 मछुआरों को दिये चेक

Updated:
विज्ञापन

चितरा : मछुआरा आवास योजना केे तहत कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने पालोजोरी प्रखंड के विराजपुर गांव के 29 लोगों को चेक प्रदान किये. इस मौके पर उन्होंने कहा कि योजना के तहत गरीब लोगों आवास बनाने हेतु अग्रिम 20 हजार की राशि का चेक प्रदान किया गया गया है. कहा कि मछुआरों के कई […]

विज्ञापन

चितरा : मछुआरा आवास योजना केे तहत कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने पालोजोरी प्रखंड के विराजपुर गांव के 29 लोगों को चेक प्रदान किये. इस मौके पर उन्होंने कहा कि योजना के तहत गरीब लोगों आवास बनाने हेतु अग्रिम 20 हजार की राशि का चेक प्रदान किया गया गया है. कहा कि मछुआरों के कई परिवार हैं जिनके पास रहने के लिए ढंग का आवास नहीं है.

उन्हे सरकार मछुआरा आवास हेतु राशि मुहैया करा रही है. इस मौके पर हाकिम पंडित, प्रकाश पंडित, जगदीश पंडित, शक्ति पंडित, बद्री पंडित, कालो पंडित, सुलोचना पंडित, सुबल पंडित, लिलका देवी, उर्मिला देवी, अजीत पंडित, जयप्रकाश पंडित, तीर्थनाथ पंडित, प्रमिला देवी, गणेश मंडल समेत 29 लोगों को चेक प्रदान किये गये. इसके अलावा मुख्यमंत्री राहत कोष के तहत काला झरिया निवासी हरि सिंह को कैंसर के इलाज हेतु 50 हजार व शिमला निवासी धनु महतो को हृदय के इलाज हेतु 50 हजार का चेक प्रदान किया गया. इस मौके पर विष्णु राय समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola