देवीपुर में 20 दिनों से बिजली आपूर्ति ठप
देवीपुर : 20 दिनों पहले आयी आंधी से प्रखंड क्षेत्र की दरंगा पंचायत के बेडमुक्का, सिरी, कमरसाली, नैयाडीह, जीतुवाबहियार समेत दर्जनों गांवों में बिजली बाधित है. आंधी से इस पंचायत में आठ पोल के साथ-साथ बिजली का तार भी गिर गया था. जिससे गांवों में अंधेरा पसरा हुआ है. ग्रामीणों का कहना है कि मामूली […]
देवीपुर : 20 दिनों पहले आयी आंधी से प्रखंड क्षेत्र की दरंगा पंचायत के बेडमुक्का, सिरी, कमरसाली, नैयाडीह, जीतुवाबहियार समेत दर्जनों गांवों में बिजली बाधित है. आंधी से इस पंचायत में आठ पोल के साथ-साथ बिजली का तार भी गिर गया था. जिससे गांवों में अंधेरा पसरा हुआ है. ग्रामीणों का कहना है कि मामूली हवा व बारिश में भी बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा जाती है. विभाग की सुस्ती से उपभोक्ता काफी परेशान हैं. मौके पर पहुंचे जिप सदस्य महेन्द्र यादव ने दो दिनों के भीतर बिजली बहाली की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










