पुलिस अभिरक्षा से गिट्टी लोडेड ट्रक ले भागा

Updated:
विज्ञापन

नगर थाने में मामला दर्ज, पहले भी लोडेड ट्रक लेकर भागने की हो चुकी हैं घटनायें देवघर : नगर पुलिस की अभिरक्षा से पहली जून को एक गिट्टी लोडेड ट्रक चालक लेकर (बीआर 06 जीए 4284) फरार हो गया. इस संबंध में एएसआइ अजय कुमार सिंह के प्रतिवेदन पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर […]

विज्ञापन

नगर थाने में मामला दर्ज, पहले भी लोडेड ट्रक लेकर भागने की हो चुकी हैं घटनायें

देवघर : नगर पुलिस की अभिरक्षा से पहली जून को एक गिट्टी लोडेड ट्रक चालक लेकर (बीआर 06 जीए 4284) फरार हो गया. इस संबंध में एएसआइ अजय कुमार सिंह के प्रतिवेदन पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. मामले में उक्त ट्रक के चालक सहित मालिक को आरोपित बनाया गया है. जिक्र है कि पहली जून की अहले सुबह करीब पांच बजे परिवहन कार्यालय के आदेशपाल ने थाने पहुंचकर उक्त ट्रक की जब्ती संबंधी आदेश सौंपते हुए संरक्षण में रखने का आग्रह किया.
जब्त ट्रक के बारे में पूछने पर उसने बताया कि टावर से वीआइपी चौक जाने वाली मुख्य सड़क पर सरकारी बस स्टैंड के सामने ट्रक खराब हो गया है. जिसे बनवाया जा रहा है. सड़क पर पहुंचा तो देखा कि ट्रक लेकर चालक भाग चुका है. ट्रक को अनाधिकृत तौर पर मालिक व चालक के प्रयास से भगाया गया है. इस संबंध में नगर थाना कांड संख्या 369/17 भादवि की धारा 379, 34 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस पड़ताल में जुटी है. जानकारी हो कि पूर्व में नगर थाना की पुलिस अभिरक्षा से तीन व मोहनपुर पुलिस की अभिरक्षा से 26 गिट़्टी लोडेड ट्रक लेकर लोग भाग चुके हैं. अब तक इन मामलों में न ट्रक को जब्त किया जा सका है और न ही आरोपित ही पकड़े गये हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola