घर से जेवरात समेत अन्य सामान ले उड़ा चोर
देवघर : देवघर-जसीडीह मुख्य पथ पर निगम कार्यालय के सामने एक घर से सोना-चांदी के जेवरात समेत अन्य सामान की चोरी हो गयी. इस संबंध में मीरा घोष ने नगर थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दी है. जिक्र है कि घर में वह पुत्री के साथ रहती है. शुक्रवार सुबह में दोनों मां-बेटी […]
देवघर : देवघर-जसीडीह मुख्य पथ पर निगम कार्यालय के सामने एक घर से सोना-चांदी के जेवरात समेत अन्य सामान की चोरी हो गयी. इस संबंध में मीरा घोष ने नगर थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दी है. जिक्र है कि घर में वह पुत्री के साथ रहती है. शुक्रवार सुबह में दोनों मां-बेटी आसनसोल गयी थी.
इसी दौरान मौका पाकर चोर उसके घर में दरवाजे की कुंडी उखाड़कर अंदर घुसे और आलमीरा तोड़ कर सोने की चेन, बाली, छह चांदी का सिक्का, चांदी की पायल, पीतल की कलशी, साइकिल, पूजा का बरतन, कपड़ा व नगदी करीब चार-पांच सौ रुपये की चोरी कर ली. शाम में वे लोग वापस आये तो घर में प्रवेश करते ही सामान अस्त-व्यस्त देखा. समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










