मनरेगा कर्मी पर दर्ज केस वापस ले प्रशासन : कर्मचारी संघ

Updated:
विज्ञापन

देवघर : मनरेगा कर्मचारियों ने शनिवार को मांगों के समर्थन में समाहरणालय के समक्ष धरना दिया. कर्मचारियों ने कहा कि मनरेगा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार पांडेय को किसी अन्य के द्वारा हैक कर मैसेज को फेसबुक पर पोस्ट कर फंसाया गया है. इसमें सुशील पांडेय दोषी नहीं हैं. मनरेगा कर्मचारियों पर केस दर्ज […]

विज्ञापन

देवघर : मनरेगा कर्मचारियों ने शनिवार को मांगों के समर्थन में समाहरणालय के समक्ष धरना दिया. कर्मचारियों ने कहा कि मनरेगा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार पांडेय को किसी अन्य के द्वारा हैक कर मैसेज को फेसबुक पर पोस्ट कर फंसाया गया है. इसमें सुशील पांडेय दोषी नहीं हैं.

मनरेगा कर्मचारियों पर केस दर्ज कर मांगों पर पर्दा डालने का प्रयास हो रहा है. छह जून को पूरे जिले के सभी मनरेगा कर्मचारी व अनुबंध कर्मचारी महासंघ के सदस्य केस वापस होने तक देवघर प्रखंड में घेरा डालो-डेरा डालो के तहत अनिश्चितकाल तक प्रखंड मुख्यालय को जाम करेंगे. मनरेगा कर्मचारियों ने डीसी को भी ज्ञापन देकर सुशील पांडेय पर दर्ज मुकदमा वापस करने की मांग की है. धरना में हृदयनारायण, जीतेंद्र झा, भवेश कुमार समेत टेट पास वंचित संघ के राजेश झा, अशोक महथा, अशोक कुमार यादव, रोहित कुमार व नंदलाल आदि थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola