आनंदोत्सव के रूप में मनायी गयी आचार्य सुदर्शन जी की जन्मतिथि
देवघर : देवघर सेंट्रल स्कूल में आचार्य सुदर्शन जी महाराज की 80वीं जन्मतिथि आनंदोत्सव के रूप में मनायी गयी. इसकी शुरुआत षोडशोपचार पूजा व हवन से की गयी. पंडित संजय कुमार झा ने वैदिक मंत्रोच्चार से पूजा कराया. विद्यालय परिवार के सदस्यों ने पुष्पांजलि अर्पित की आचार्य की लंबी आयु की कामना की. प्राचार्य सुबोध […]
प्राचार्य सुबोध कुमार झा ने कहा कि महाराज जी का शिक्षा दर्शन सर्व स्वीकार्य है. उनकी समग्र शिक्षा दर्शन भारत में मान्य है. आचार्य का रामकथा प्रवचन भी अपनत्व भाव को दर्शाता है. शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए अशोक पांडेय व रवीन कुमार को कार्यक्रम में आचार्य श्री सुदर्शन शिक्षा रत्न पुरस्कार से नवाजा गया.
पिछले शैक्षणिक सत्र में 10 सीजीपीए प्राप्त करने वाले 10वीं के छात्र काजल कुमारी, आसीमा भारद्वाज, अक्षय कुंजिलवार व श्रेया शांडिल्य को मोमेंटो एवं बोर्ड द्वारा जारी विशिष्टता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया. इस अवसर पर दिलीप कुमार पांडेय सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










