कल सांसद करेंगे निगम क्षेत्र में नौ योजनाओं का शिलान्यास
देवघर: चार जून को नगर निगम क्षेत्र में कुल नौ योजनाअों का शिलान्यास गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे द्वारा किया जायेगा. इस मौके पर विधायक नारायण दास मेयर रीता राज खवाड़े, डिप्टी मेयर नीतू देवी व सभी वार्ड पार्षद मौजूद रहेंगे. नगर निगम के इन योजनाओं में संथाली रेलवे उपरी पुल से चकाई रोड पुल तक […]
नगर निगम के इन योजनाओं में संथाली रेलवे उपरी पुल से चकाई रोड पुल तक पीसीसी सड़क, नरेंद्र देव भवन का जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण, शौचालय सह कौशल विकास केंद्र जलसार रोड, बमबम बाबा पथ से श्यामकिशोर सिंह के घर तक पीसीसी समेत अन्य स्थलों पर पीसीसी, तिवारी चौक मंडलजी के घर से श्यामकिशोर सिंह के घर व अन्य स्थल पर पीसीसी, बैजनाथपुर में बदरुद्दीन अंसारी के घर से ब्लयूमिंग बर्डस स्कूल तक आरसीसी नाली निर्माण, जमुनाजोर नाला पर पुल निर्माण, ठाढ़ीदुलमपुर से चित्तोलोढ़िया तक कालीकृत सड़क निर्माण का शिलान्यास होगा. उक्त जानकारी नगर निगम सीइओ संजय कुमार सिंह ने दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










