संप चेंबर में 13 सदस्य निर्वाचित

Updated:
विज्ञापन

चुनाव. 2017-19 के लिए कार्यकारिणी समिति गठित चुने गये अध्यक्ष, महासचिव, दो उपाध्यक्ष, एक-एक संयुक्त सचिव व कोषाध्यक्ष उपाध्यक्ष बने जीतेश राजपाल, अरुण साह व उमेश राजपाल संयुक्त सचिव संजीत कुमार सिंह व कोषाध्यक्ष बने पीयूष जायसवाल चुने गये 13 कार्यकारिणी सदस्यों में से चार बने पदाधिकारी देवघर : संताल परगना चेंबर अॉफ कॉमर्स एंड […]

विज्ञापन

चुनाव. 2017-19 के लिए कार्यकारिणी समिति गठित

चुने गये अध्यक्ष, महासचिव, दो उपाध्यक्ष, एक-एक संयुक्त सचिव व कोषाध्यक्ष
उपाध्यक्ष बने जीतेश राजपाल, अरुण साह व उमेश राजपाल
संयुक्त सचिव संजीत कुमार सिंह व कोषाध्यक्ष बने पीयूष जायसवाल
चुने गये 13 कार्यकारिणी सदस्यों में से चार बने पदाधिकारी
देवघर : संताल परगना चेंबर अॉफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का सेंट्रल प्लाजा में एजीएम हुआ. जिसमें सत्र 2017-19 के लिए कार्यसमिति का चुनाव हुआ. मुख्य चुनाव पदाधिकारी ओम प्रकाश छावछरिया, सहायक चुनाव पदाधिकारी बजरंग लाल बथवाल व विभूति ठाकुर ने चुनाव परिणामों की घोषणा की. इसके तहत अध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा व महासचिव आलोक कुमार मल्लिक निर्विरोध चुने गये. वहीं 21 उम्मीदवारों में से 13 कार्यसमिति सदस्य चुने गये. इन निर्वाचित सदस्यों के बीच ही पांच पदाधिकारियों की घोषणा की गयी. जिसमें चेंबर के उपाध्यक्ष जीतेश राजपाल, अरुण साह व उमेश राजपाल बनाये गये हैं. जबकि संयुक्त सचिव संजीत कुमार सिंह व कोषाध्यक्ष पीयूष जायसवाल बनाये गये हैं.
चुने गये कार्यसमिति सदस्यों में ये शामिल
उमेश राजपाल, अरुण साह, जीतेश राजपाल, अशोक कुमार अग्रवाल, पीयूष जायसवाल, राजन कुमार झा, संजीत कुमार सिंह, बबलू केशरी, अलख निरंजन शर्मा, संजय कुमार बंका, प्रमोद कुमार छावछरिया, संजय मालवीय व संजीव झा शामिल हैं. इस अवसर पर सभी निर्वाचित सदस्यों व पदाधिकारियों को माला पहना कर स्वागत किया गया.
गोड्डा सांसद ने दी सदस्यों को बधाई : संप चेंबर के चुनाव संपन्न होने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों व सदस्यों को गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने बधाई दी है. उन्होंने कहा कि नयी कमेटी के कंधे पर भार दिया गया है. जो सीनियर सदस्य उनके साथ हैं उनके मार्गदर्शन में संगठन बेहतर काम करेगा और संताल के विकास में चेंबर अहम भूमिका निभायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola