मनीष कुमार मिश्रा का सपना कुशल इंजीनियर बनना
देवघर : रेड रोज प्लस टू स्कूल देवघर के मनीष कुमार मिश्रा ने सीबीएसइ 12वीं साइंस की परीक्षा में 94.2 फीसदी अंक हासिल किया है. यह सफलता रेगुलर स्कूलिंग व सेल्फ स्टडी से मिली है. मनीष ने मैथमेटिक्स में 99 अंक, फिजिक्स में 95 अंक, इंगलिश में 88 अंक एवं फिजिकल एजुकेशन में 94 अंक […]
देवघर : रेड रोज प्लस टू स्कूल देवघर के मनीष कुमार मिश्रा ने सीबीएसइ 12वीं साइंस की परीक्षा में 94.2 फीसदी अंक हासिल किया है. यह सफलता रेगुलर स्कूलिंग व सेल्फ स्टडी से मिली है. मनीष ने मैथमेटिक्स में 99 अंक, फिजिक्स में 95 अंक, इंगलिश में 88 अंक एवं फिजिकल एजुकेशन में 94 अंक हासिल किया है.
इनका सपना इंजीनियरिंग के क्षेत्र में सफलता हासिल करना है. वर्तमान में जेइइ-मेंस की परीक्षा में भी सफलता हासिल करने के साथ-साथ जेइइ-एडवांस की भी परीक्षा दी है. सोनारायठाढ़ी प्रखंड के रायकुंड गांव इनका पैतृक घर है. वर्तमान में बावनबीघा में रहते हैं. पिता संजय कुमार मिश्रा एकाउंटेंट एवं मां पुतुल मिश्रा गृहिणी हैं. दादा राम रतन मिश्रा, दादी मनोरमा देवी व मामा पेशे से चॉटर्ड एकाउंटेंट बीएन झा प्रेरणा स्रोत हैं. मनीष ने कहा कि छात्रों को असफलता से घबराना नहीं चाहिए. बल्कि नियमित रूप से स्टडी करेंगे तो सफलता निश्चित रूप से मिलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










