टूटे नाले और सड़क पर गंदगी वार्ड 14 की पहचान

Updated:
विज्ञापन

पड़ताल. धरातल पर नहीं दिख रही विकास योजनाएं देवघर : गांधी नगर, ध्रुव नगर, इंदिरा नगर, सिविल लाइन, पुलिस लाइन, नंदन पहाड़, श्रीकांत रोड, साकेत विहार, कुमुदनी घोष रोड, बरमसीया आदि जगहों को मिलाकर वार्ड नंबर चौदह का गठन किया गया था. निगम के गठित हुए सात साल बीत गये लेकिन अब तक वार्ड में […]

विज्ञापन

पड़ताल. धरातल पर नहीं दिख रही विकास योजनाएं

देवघर : गांधी नगर, ध्रुव नगर, इंदिरा नगर, सिविल लाइन, पुलिस लाइन, नंदन पहाड़, श्रीकांत रोड, साकेत विहार, कुमुदनी घोष रोड, बरमसीया आदि जगहों को मिलाकर वार्ड नंबर चौदह का गठन किया गया था. निगम के गठित हुए सात साल बीत गये लेकिन अब तक वार्ड में मूलभूत सुविधा बहाल करने की दिशा में कोई ठोस काम नहीं हुआ है. मुहल्ले में रोड,नाला व पाइप लाइन भी हर जगह नहीं पहुंच सकी है.
मुहल्लेवासियों ने कहा
वार्ड में नाला नहीं होने की वजह से घरों से निकला पानी सड़क पर बह कर कीचड़ बन जा रहा है. बरसात में घर से निकलना मुश्किल हो जाता है. सड़क आधी-अधूरी बनी है. ये सब काम तुरंत होना चाहिए
– शकुंतला देवी
मुहल्ले में पाइप लाइन हैं. पानी की आपूर्ति कभी दो दिन तो कभी पांच दिन में होती है. नाला नहीं है. न ही रोड. ऐसे में निगम को जनता की समस्याओं को दूर करने की योजना बनानी चाहिए.
-अरुणांशु कुमार
मुहल्ले की सबसे बड़ी समस्या रोड व नाले की है. पानी के लिये कोई नियम नहीं है. इस पर काम हो तभी जनता की परेशानी कम होगी.
– प्रतिमा देवी
रोड, नाला और पेयजल ये तीनों चीजें सबसे जरूरी है. इस समस्या को दूर करने से जनता की परेशानी दूर होगी. नाला के निर्माण से रोड पर पानी नहीं बहेगा. इससे रोड भी अधिक दिनों तक ठीक रहेगा. वहीं मुहल्ले में रोशनी की व्यवस्था भी नहीं है. समस्याओं को हल करने के लिये पार्षद व निगम को ध्यान देना चाहिए.
– अनीता राय
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola